• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उप्र के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को घर खाली करने का नोटिस

Ex-UP Assembly speaker Mata Prasad Pandey gets eviction notice - Lucknow News in Hindi

सिद्घार्थनगर। उत्तर प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय (Mata Prasad Pandey) को घर खाली करने के लिए जिला पंचायत ने नोटिस भेजा है। सूत्रों की मानें तो माता प्रसाद को 1978 में जनता पार्टी की सरकार की तरफ से यह घर आवंटित हुआ था। इसमें 50 रुपया महीने पर 99 साल का पट्टा किया गया था। मामले में बताया जा रहा है कि सरकार के शासनादेश के आधार पर जिला पंचायत ने नोटिस भेजा है। जिसमें उन्हें सात दिनों में मकान खाली करने को कहा गया है। वहीं, मामले में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा विधायक और योगी सरकार में मंत्री सतीश द्विवेदी पर मकान खाली करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि यह सरकार प्रदेश के साथ-साथ मेरे जिले में सपा कार्यकर्ताओं और आम जनता को परेशान कर रही है।
उन्होंने कहा कि शासन द्वारा आवंटित सरकारी भवन का 50 रुपया महीने के हिसाब से 99 वषों तक पट्टा किया गया था, उसे राजनीतिक दबाव में रद्द कर सीधे मकान खाली करने का नोटिस दे दिया गया है।
उन्होंने बताया कि 2009 में स्थानीय सांसद ने इसे खाली कराने की कोशिश की थी। हालांकि वह इसमें कामयाब नहीं हो सके। इस पूरे मामले में कानूनी राय लेकर आगे कार्यवाही की जाएगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ex-UP Assembly speaker Mata Prasad Pandey gets eviction notice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ex-up assembly speaker, mata prasad pandey, eviction notice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved