• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

जिलाधिकारी व डिप्टी सीएम से वार्ता के बाद खुले लखनऊ के पेट्रोल पंप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल में मिलावट करने वाले संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बाद हड़ताल कर रहे सभी पेट्रोल पंप मालिकों से मंगलवार को जिलाधिकारी ने मुलाकात की। वार्ता के बाद सभी संचालक दोपहर 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खोलने को राजी हो गए। सोमवार रात से परेशान लोगों को अब दोपहर बाद से पेट्रोल मिलने लगा है। चिप लगाकर पेट्रोल चोरी करने वालों के खिलाफ उत्तर प्रदेश एसटीएफ के अभियान के बाद लखनऊ में अब तक दो दर्जन पेट्रोल पंप सील हैं। इससे नाराज होकर सोमवार देर रात से पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए।

लखनऊ के जिलाधिकरी कौशल राज शर्मा से वार्ता के बाद दिन में 12 बजे के बाद से पेट्रोल पंप खुल गए। पेट्रोल पंप संचालक उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से भी मिले।

लखनऊ में चिप से पेट्रोल चोरी के बाद उप्र एसटीएफ की कार्रवाई में पोल खुलने के बाद से पेट्रोल पंप संचालकों ने सोमवार देर रात से हड़ताल कर दी थी।

मंगलवार सुबह से ही लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। पेट्रोल पंप पर हड़ताल से पूरे शहर में लोग तेल लेने के लिए इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-end strike of petrol pump owners in lucknow
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: end, strike, petrol pump, owner, lucknow, fuel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved