लखनऊ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। गुलाब नबी आजाद ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकसभा डटकर लडेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। किसानों के उत्थान के लिए कांग्रेस सरकारों ने सबसे ज्यादा काम किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा, कांग्रेस ने देश को आजादी दिलाई। गांधी जी के बाद नेहरू जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी देश के सभी वर्गों को साथ लेकर चली। आजाद ने कहा कि बीजेपी ने हमेशा हमारे द्वारा किए गए कामों पर सवाल उठाया है, जबकि हमने आजादी के बाद देश के बिखरे प्रदेशों को एकत्र करने का काम किया।
गुलाम नबी आजाद ने कहा कि कांग्रेस ने बीते 70 सालों से देश के लिए काम किया। आजादी के पहले से ही हमने किसानों के उत्थान के लिए, किसानों की रोजी रोटी के लिए काम किया। इसका सबसे बड़ा उदाहरण चम्पारण आंदोलन है जिसमें गांधी जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
PM मोदी का केसीआर पर हमला, गर्माई सियासत
केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में कहा- 27.45 करोड़ प्रवासी कामगार पोर्टल पर पंजीकृत
पानी बचाने के लिए जन आंदोलन शुरू करें : पंजाब के मुख्यमंत्री
Daily Horoscope