नई दिल्ली/ लखनऊ| भारतीय जनता
पार्टी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व
दो उपमुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व दिनेश शर्मा के आगामी विधान
परिषद उपचुनाव लड़ने की औपचारिक घोषणा की।
भाजपा ने कहा कि योगी अपने मंत्रिमंडल के चार अन्य सदस्यों के साथ विधान
परिषद का उपचुनाव लड़ेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्रियों के अलावा जो दो अन्य मंत्री उपचुनाव लड़ेंगे, उनमें स्वतंत्र देव सिंह व मोहसिन रजा शामिल हैं।
योगी अपने पूर्ववर्तियों अखिलेश यादव व मायावती की तरह ही राज्य विधान परिषद के सदस्य बनेंगे।
योगी ने 19 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली थी। वह गोरखपुर से लोकसभा सांसद हैं।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य फूलपुर से लोकसभा के सदस्य हैं।
आईएएनएस
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope