• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती - भाजपा का गांधी जयंती तक सभी बूथों पर चलेगा अभियान

BJP campaign will run at all booths till Gandhi Jayanti - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक प्रदेश भर के सभी बूथ स्तरों पर मनाएगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों और रीति नीति से अवगत कराया जाएगा। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर सभी बूथों पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही कार्यकर्ता संपर्क संवाद मजबूत करके आत्मनिर्भर के संकल्प को लोंगों तक पहुंचाएंगें।

इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह राजधानी लखनऊ में सरोजनीनगर क्षेत्र के बूथ पर, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशाम्बी व डॉ. दिनेश शर्मा लखनऊ महानगर में हिस्सा लेंगे। पार्टी के सभी पदाधिकारी, सांसद, विधायक, निगमों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कार्यकर्ता को कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए कार्यक्रम में शामिल होने को कहा गया है।

उन्होंने बताया कि 26 से लेकर 28 सितंबर तक जिलों में वेबिनार के माध्यम से प़ं दीनदयाल के जीवन दर्शन और उनकी नीति से लोगों को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद 2 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत के पैकेज के तहत विभिन्न योजनाओं से सम्बंधित अलग-अलग श्रेणी के 8 वेबिनार आयोजित कर उनके बारे में समझाया जाएगा। 2 अक्टूबर को कार्यकर्ता राष्ट्रपिता को श्रद्घाजंलि देंगे।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP campaign will run at all booths till Gandhi Jayanti
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp campaign, gandhi jayanti, up news, up hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved