• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UP में पान मसाला से प्रतिबंध हटा, साक्षी महराज ने उठाए सवाल

Ban lifted from pan masala in UP, Sakshi Maharaj raised questions - Lucknow News in Hindi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने शराब के बाद पान मसाला के निर्माण, वितरण एवं बिक्री पर लगाए गए प्रतिबंध को भी हटा लिया है। इस संबंध में आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) अनीता सिंह ने आदेश जारी कर दिया है। इसके लेकर भाजपा सांसद साक्षी महराज ने सवाल उठाए हैं। अनीता सिंह ने कहा है कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन यूपी व अन्य की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के 17 सितंबर 2012 के आदेश के अनुपालन में प्रदेश में तंबाकू एवं निकोटिनयुक्त पान मसाला, गुटखा के निर्माण, भंडारण व बिक्री पर लगा प्रतिबंध यथावत बना रहेगा। पान मसाला के निर्माण, वितरण एवं बिक्री में गृह विभाग के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्नाव के सांसद ड़ॉ साक्षी महाराज ने नशीले पदाथोर्ं की बिक्री की अनुमति दिए जाने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, लॉकडाउन जनता की जीवन रक्षा और बढ़िया स्वास्थ्य के लिए है। तो फिर शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, पान मसाला आदि नशीले पदाथोर्ं पर छूट क्यों? राज्य में तंबाकू तथा निकोटिनुक्त पान मसाला-गुटखा के निर्माण, भंडारण तथा बिक्री पर लगाया गया प्रतिबंध यथावत जारी रहेगा, जब सरकार ने प्रदेश में पान मसाले पर रोक लगाई थी तो कहा था कि लोग गुटखा और पान मसाला खाकर सरकारी दफ्तरों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों में थूकते हैं। इस कारण कोरोना वायरस के संक्रमण का भी खतरा बढ़ गया है। ऐसे में इस पर रोक जरूरी है।
सरकार ने जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 25 मार्च को पान मसाला बनाने, वितरित करने व बेचने पर रोक लगा दी गई थी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ban lifted from pan masala in UP, Sakshi Maharaj raised questions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ban lifted from pan masala in up, sakshi maharaj, coronaviruslockdown, coronavirusindia, coronavirus, covid 19, lockdown, covid-19 lockdown, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved