• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा के 10 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

10 BJP candidates nominated in UP Legislative Council election - Lucknow News in Hindi

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए भाजपा के सभी 10 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन दाखिल कर दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा प्रत्याशियों में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अरविंद कुमार शर्मा, लक्ष्मण आचार्य, गोविंद नारायण शुक्ला, कुंवर मानवेंद्र सिंह, सलिल विश्नोई, अश्वनी त्यागी, धर्मवीर प्रजापति और सुरेंद्र चौधरी शामिल हैं। इस दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय से बड़ी संख्या में विधायकों तथा कार्यकर्ता के साथ भाजपा के विधान परिषद प्रत्याशी विधान भवन में पहुंचे थे। भारतीय जनता पार्टी के दस प्रत्याशियों में सबसे पहले उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद स्वतंत्रदेव सिंह ने पर्चा दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले भाजपा के सभी प्रत्याशी पार्टी के राज्य मुख्यालय में एकत्रित हुए।
गौरलतब है कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश विधान मंडल के उच्च सदन में यानी विधान परिषद में भी अपनी स्थिति मजबूत करने में लगी है। इसी क्रम में विधान परिषद की 12 सीटों के लिए होने वाले चुनाव में भाजपा ने अपने दस प्रत्याशी उतारे हैं। इन सभी की जीत तय है। विधायकों के संख्याबल के हिसाब से भाजपा की दसों सीट पर जीत पक्की है। विधान परिषद चुनाव के लिए मतदान 28 जनवरी को होना है। आज नामांकन का अंतिम दिन है। बसपा तथा कांग्रेस के साथ ही किसी निर्दलीय के नामांकन न दाखिल करने की स्थिति में नाम वापसी के दिन यानी 21 जनवरी को ही भाजपा के दस तथा सपा के दो प्रत्याशियों अहमद हसन तथा राजेंद्र चौधरी को निर्वाचन का प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-10 BJP candidates nominated in UP Legislative Council election
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up legislative council election, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved