• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सरकारी नौकरी का अवसर : यूपी में गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन के लिए जरूरी शर्तें

Government Job Opportunity: Recruitment announced for 1,182 Cane Supervisor posts in UP; check the eligibility criteria for application - Lucknow News in Hindi

करियर डेस्क। लखनऊ उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी), लखनऊ ने गन्ना पर्यवेक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के अंतर्गत गन्ना अधिष्ठान एवं चीनी अधिष्ठान के नियंत्रणाधीन गन्ना पर्यवेक्षक के कुल रिक्त 1,182 पदों पर भर्ती के लिए पात्र नागरिकों से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आमंत्रित किए हैं।
पदों का विवरणः
यूपीएसएसएससी की ओर से जारी गन्ना पर्यवेक्षक के 1,182 रिक्तियों में सामान्य चयन के 1,000 और विशेष चयन के 182 पद शामिल हैं। गन्ना पर्यवेक्षक (सामान्य चयन) के 1,000 पदों में अनारक्षित के 402, अनुसूचित जाति के 210, अनुसूचित जनजाति के 16, अन्य पिछड़ा वर्ग के 272 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्लूएस) के 100 पद शामिल हैं। वहीं, गन्ना पर्यवेक्षक (विशेष चयन) के 182 पदों में अनुसूचित जाति के 8, अनुसूचित जनजाति के 18 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 156 पोस्ट शामिल हैं।
अगले माह 7 जुलाई से शुरू होंगे आवेदनः
यूपी में जारी इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 7 जुलाई से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 28 जुलाई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। वहीं, जिन अभ्यर्थियों के फॉर्म भरते समय कुछ गलती हो जाएगी, उनके लिए पत्र में त्रुटि को सुधारने का विंडो 4 अगस्त तक सक्रिय रहेगा।
इस योग्यता वाले ही कर सकेंगे आवेदनः
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कृषि विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री और कंप्यूटर संचालन में डीओईएसीसी (डोएक) सोसायटी द्वारा प्रदान किया गया सीसीसी प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसी के साथ सभी आवेदकों के पास यूपीएसएसएससी द्वारा जारी वैध पीईटी-2025 स्कोर कार्ड होना अनिवार्य है।
आयु सीमा और सैलेरीः
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन मुख्य लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 25,500 से 81,100 रुपए के बीच प्रति माह होगी। उम्मीदवारों को भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए यूपीएसएसएससी की ओर से संबंधित पद के लिए जारी विस्तृत अधिसूचना में चेक करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Government Job Opportunity: Recruitment announced for 1,182 Cane Supervisor posts in UP; check the eligibility criteria for application
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: upsssc recruitment 2026, cane supervisor main examination, 1182 vacant posts, sugar industry and cane development department, online application process, pet 2025 score eligibility, career desk lucknow, career news in hindi, lucknow news, lucknow news in hindi, real time lucknow city news, real time news, lucknow news khas khabar, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved