• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खानापूर्ति या छापेमारी, एसडीएम पहुंचे बालू घाट, और फिर

SDM arrived at Balu Ghat in jhansi - Jhansi News in Hindi

झांसी। जनपद एरच बालू घाट के बाद उपजिलाधिकारी सुनील कुमार शुक्ला एवं सीओ गरौठा बलधारी सिंह ने खनिज विभाग के साथ मिलकर डिकौली एवं शमशेरपुरा बालू घाट पर छापेमार कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी एवं सी ओ गरौठा जैसे डिकौली बालू घाट पर पहुँचे वहां पर अफरातफरी मच गई। खनन माफियाओं के हौसले पस्त होते दिखाई दिए। डिकौली घाट पर खनिज विभाग एवं नायाब तहसीलदार ने जानकारी मांगी और डिकौली घाट पर उपस्थित ठेकेदारों के काम करने वालों को उन्होंने हिदायत देते हुए कहा कि खनन में नियम के खिलाफ कार्य नहीं किया जाना चाहिए और ना ही खनन में पोकलैण्ड मशीनों का प्रयोग किया जाना चाहिए। अगर कहीं भी पोकलैण्ड मशीन का प्रयोग बालू निकालने में किया गया तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने घाट पर जाकर देखा तो मशीनें पहले ही भाग चुकी थी। सीओ गरौठा बलधारी सिंह द्वारा थाना प्रभारी एरच बी एल यादव को निर्देश दिया गया कि अगर डिकौली में किसी भी प्रकार से अवैध या मशीनों द्वारा खनन किया जाता है तो इन खनन करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए तुरन्त जेल भेज दिया जाय। इसके बाद उपजिलाधिकारी एवं सीओ गरौठा, खनिज अधिकारी बेद प्रकाश शुक्ला एवं थानाध्यक्ष एरच बी एल यादव मय फोर्स के साथ शमशेरपुरा बालू घाट पर चले गए। शमशेरपुरा के नाम पर टेहरका से खनन किया जा रहा है और एरच थाने में खनन माफिया के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है, जब उपजिलाधिकारी एवं सीओ गरौठा शमशेरपुरा बालू घाट पर पहुंचे तो देखा कि वहाँ सैकड़ों ट्रक खड़े थे और कई ट्रक बालू स्टाक पड़ी हुई थी। शमशेरपुरा घाट पर उपजिलाधिकारी टहरौली नन्कू राम पहले से ही घाट पर मौजूद थे। शमशेरपुरा में जैसे ही उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा शमशेरपुरा बालू घाट पर पहुंचे तो वहां से खनन कराने बाले ठेकेदार के सभी कर्मचारी भागते हुए नजर आये।
सभी में अफरातफरी का माहौल बन गया एक ओर जहां उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा के कड़े तेवर देखने को मिले तो दूसरी ओर उपजिलाधिकारी टहरौली कुछ लीपापोती करते नजर आये। क्षेत्राधिकारी ने सख्त तेवर अपनाने हुए तुरन्त घाट बंद करा दिया और कहा कि एक भी ट्रक बालू यहां से नहीं ले जाने दी जायेगी और थाना प्रभारी बी एल यादव को तुरंत निर्देशित किया कि सभी ट्रकों को घाट से भगा दिया जाय। वहां खड़े सैकड़ों ट्रक देखते ही देखते गायब नजर आये और उपजिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी गरौठा खनिज विभाग की टीम ने जाकर नदी में मौका मुआयना किया तो देखा कि वास्तव में शमशेरपुरा की जगह टेहरका से बालू उठाई गई थी जैसे ही उन्होंने यह देखा तो क्षेत्राधिकारी एवं उपजिलाधिकारी आपे से बाहर होते नजर आए और कहा कि किसी भी खनन करने बाले को बक्सा नहीं जायेगा।
उपजिलाधिकारी गरौठा ने कहा कि जिलाधिकारी झाँसी कर्ण सिंह चौहान ने सभी खनन ठेकेदारों की एक बैठक बुलाई थी जिसमें निर्देश दिया गया था कि नियम के विरुद्ध एवं पोकलैण्ड मशीनों से खनन करना पूर्णत: प्रतिबंधित है और उस बैठक में सभी ठेकेदारों के द्वारा कहा गया था कि नियम के विरुद्ध खनन कार्य नहीं किया जायेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-SDM arrived at Balu Ghat in jhansi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sdm arrived at balu ghat in jhansi, jhansi latest news, up goverment, up police, sand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved