• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेट्रोल पंप का सौदा कर हड़पे 1.70 करोड़ रुपए, मामला दर्ज

Rs 1.70 crores fraud for a petrol pump deal, case filed - Jhansi News in Hindi

झांसी। जिले में एक पेट्रोल पंप का सौदा कर 1.70 करोड़ रूपए गमन करने का मामला सामने आया है। जानकारी मिली है कि उक्त पेट्रोल पंप का सौदा किसी व्यक्ति से कर किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया और दी गई राशि लौटाने से भी मना कर दिया। ऐसे में पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस थाने में की है। जानकारी के अनुसार, जनपद के नवाबाद थानान्तर्गत सिविल लाइन निवासी अनिल कुमार जैन का झोकनबाग में पेट्रोल पम्प है। जिसे किसी कारण से अनिल कुमार जैन से पेट्रोल पम्प को बेचने का निर्णय लिया था। जिसका उन्होंने सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाले सतीश शरण अग्रवाल से किया था।

सतीश कुमार अग्रवाल का आरोप है कि पेट्रोल पम्प खरीदने के सौदा हुआ था। जिसके लिए उन्होंने दो करोड़ से अधिक रकम भी देकर एग्रीमेंट कराया था। इसके बाद भी उन्होंने किसी अन्य को पेट्रोल पम्प बेच दिया। इसकी जानकारी होने पर उन्होंने अपनी रकम वापस मांगी। जिस अनिल जैन ने कुछ रकम वापस कर दी। जबकि 1 करोड़ 70 लाख की चेक बनाकर दे दी।

जब चैक को खाते में लगाया तो उसमें रुपए नहीं था। जिस पर खारिज चैक लेकर वह अनिल जैन के पास पहुंचा और इसका उलहाना दिया। जिस कारण उन्होंने अपनी पत्नी शोभना और चार व्यक्ति ने गाली गलौज कर भगा दिया। पीड़ित ने इसकी लिखित शिकायत थाने की पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rs 1.70 crores fraud for a petrol pump deal, case filed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: petrol pump, hindi news, crime news, petrol pump allotment, regional news of up, crime news in hindi, jhansi news, jhansi news in hindi, real time jhansi city news, real time news, jhansi news khas khabar, jhansi news in hindi
Khaskhabar UP Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved