• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरदोई में दर्दनाक हादसा : मकान का छज्जा गिरने से दो बच्चियों की मौत, दो घायल

Tragic accident in Hardoi: Two girls died, two injured due to house balcony collapse - Hardoi  News in Hindi

हरदोई। जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम शिवपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव में एक नवनिर्मित मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो बच्चियों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त चार लोग छज्जे के नीचे मौजूद थे। मलबे में दबने से सभी को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान 10 वर्षीय सपना और अंजनी ने दम तोड़ दिया। मकान की मालकिन गीता और उसका बेटा सुभाष घायल हैं, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। घटना से गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे की जांच के आदेश दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic accident in Hardoi: Two girls died, two injured due to house balcony collapse
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tragic, accident, hardoi, two girls died, two injured, balcony, collapse, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hardoi news, hardoi news in hindi, real time hardoi city news, real time news, hardoi news khas khabar, hardoi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved