• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हरदोई में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 8 आरोपी गिरफ्तार

Gang Stealing Oil and Copper from Transformers Busted in Hardoi; 8 Accused Arrested - Hardoi  News in Hindi

हरदोई । उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद में ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। थाना अरवल पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में 8 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में की गई। पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग इलाके में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाकर तेल और कॉपर चोरी करने की फिराक में हैं। इसी सूचना के आधार पर थाना अरवल और स्वाट टीम ने इलाके में निगरानी बढ़ा दी थी। पुलिस को मुखबिर और सर्विलांस के जरिए खबर मिली कि यह गिरोह हरपालपुर रोड के पास किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर सकता है। जैसे ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। संदिग्ध लोगों ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दो बदमाश घायल हो गए।
मुठभेड़ में घायल हुए अभियुक्तों की पहचान गजेंद्र निवासी थाना पटियाली जनपद कासगंज और सत्यव्रत सिंह निवासी थाना मिर्जापुर, फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। इनके अलावा गिरोह के अन्य सदस्य परवेज यादव, अनूप कुमार यादव, सुरेंद्र यादव, रोहित यादव, मुनींद्र यादव और अजय यादव को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मरों से तेल और कॉपर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। यह गिरोह सुनसान इलाकों में लगे ट्रांसफॉर्मरों को अपना निशाना बनाता था और चोरी के बाद सामान को बेचकर पैसे कमाता था।
पुलिस ने इनके कब्जे से 49 हजार रुपए कैश, एक कार, ट्रांसफॉर्मर करीब का 50 लीटर तेल, अवैध तमंचे, कारतूस और ट्रांसफॉर्मर खोलने के औजार बरामद किए हैं।
हरपालपुर क्षेत्राधिकारी ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार तड़के करीब चार बजे की गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम तुरंत सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर दी गई। जैसे ही संदिग्ध वाहन को रोका गया, बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gang Stealing Oil and Copper from Transformers Busted in Hardoi; 8 Accused Arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hardoi, oil, copper, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hardoi news, hardoi news in hindi, real time hardoi city news, real time news, hardoi news khas khabar, hardoi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved