• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिलासपुर में ग्रेनो प्राधिकरण का एक्शन, 18 हजार वर्ग मीटर में फैला अतिक्रमण ध्वस्त

Greater Noida Authority takes action in Bilaspur, demolishes encroachments spanning 18,000 square meters - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अधिसूचित क्षेत्र बिलासपुर में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए लगभग 18,770 वर्ग मीटर जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त करा लिया। प्राधिकरण की टीम ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। मुक्त कराई गई जमीन की अनुमानित कीमत करीब 37.5 से 40 करोड़ रुपए बताई जा रही है। प्राधिकरण सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर भूलेख एवं परियोजना विभाग की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। जानकारी के मुताबिक, बिलासपुर के खसरा नंबर 100, 104 और 105 की जमीन पर कुछ कालोनाइजर अवैध रूप से प्लॉटिंग की तैयारी कर रहे थे। जमीन पर बाउंड्रीवाल खड़ी कर दी गई थी और दो मकानों का निर्माण भी कर लिया गया था। शिकायत मिलने के बाद प्राधिकरण ने मौके का निरीक्षण किया और अवैध निर्माण पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई का निर्णय लिया। कार्रवाई के दौरान भूलेख विभाग के ओएसडी रामनयन सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्राधिकरण के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती में बुलडोजर से बाउंड्रीवाल, प्लॉटिंग के लिए बनाए गए ढांचे और दो अवैध मकानों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अधिसूचित क्षेत्र में बिना अनुमति या बिना नक्शा पास कराए किसी भी प्रकार का निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे। साथ ही दोबारा निर्माण करने पर संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि संबंधित जमीन पर अवैध कॉलोनी विकसित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद यह अभियान चलाया गया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन खरीदने से पहले प्राधिकरण के भूलेख विभाग से सत्यापन अवश्य कर लें, ताकि अवैध कॉलोनियों में निवेश कर अपनी गाढ़ी कमाई जोखिम में न डालें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Greater Noida Authority takes action in Bilaspur, demolishes encroachments spanning 18,000 square meters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bilaspur, greater noida authority, greater noida, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved