• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोएडा में छींक आने को लेकर हुआ झगड़ा, युवक ने मारी गोली

गौतमबुद्ध नगर। लूडो खेलते वक्त एक युवक को छींक आ गई। इस पर दूसरे ने आपत्ति जताई कि क्या कोरोना करेगा। आपत्ति जताने वाले को जबाब देते वक्त फिर दूसरे युवक ने कहा कि ज्यादा बकवास करेगा तो कोरोना दे दूंगा। इसी बात पर झगड़ा शुरू हो गया। झगड़ा इस कदर बढ़ा कि एक युवक ने दूसरे को गोली मार दी। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार सिंह ने बातचीत में घटना की पुष्टि की है। डीसीपी के मुताबिक, घटना 14 अप्रैल रात के वक्त दया नगर गांव में घटी। इस सिलसिले में पुलिस ने थाना जारचा में मामला दर्ज किया है। घटनाक्रम के मुताबिक, सैंथली मंदिर पर चार व्यक्ति लूडो खेल रहे थे। उसी वक्त जयवीर उर्फ गुल्लू पुत्र हंसा सिंह निवासी दयानगर गांव को खांसी आ गयी। इसी बात पर उसका प्रशांत उर्फ प्रवेश पुत्र करण सिंह निवासी गांव दयानगर से झगड़ा हो गया। प्रशांत ने गुल्लू से कहा कि मुंह पर छींक रहा है क्या कोरोना करेगा। जबाब में गुल्लू ने दुबारा मजाक में नकली छींक मार दी और बोला हां ले कोरोना।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fight over sneezing in Noida, youth shot
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: coronavirus, covid-19, coronavirusindia, lockdownindia, dcp greater noida rajesh kumar singh, कोरोना वायरस, कोविड-19, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved