• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गलगोटिया यूनिवर्सिटी में सीनियर व जूनियर छात्रों के बीच मारपीट

Fight between senior and junior students in Galgotias University - Greater Noida News in Hindi

ग्रेटर नोएडा। यूनिवर्सिटीज में एक के बाद एक मारपीट के वीडियो सामने आ रहे हैं। इससे पहले एमिटी यूनिवर्सिटी में मारपीट का वीडियो सामने आया था और अब ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी में जूनियर और सीनियर छात्रों के बीच कॉलेज के अंदर हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कोतवाली दनकौर पुलिस का कहना है कि इस मामले शिकायत नहीं मिली है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा दिया है। पुलिस सोशल मीडिया में वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर आवश्यक करवाई करने की बात कर रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है दो वीडियो में दो गुटों में जमकर मारपीट हो रही है, कुछ छात्र मिलकर एक छात्र को जमीन पर गिरा कर मारपीट कर रहे हैं। वहां काफी संख्या में छात्र तमाशबीन बने हुए है। यूनिवर्सिटी में कुछ छात्रों के मारपीट का वीडियो बना कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो तीन दिन पुराना है और सीनियर और जूनियर छात्र के बीचलिफ्ट के इस्तेमाल करने को लेकर विवाद हुआ था जो बाद मारपीट में बदल गया। ग्रेटर नोएडा के कोतवाली दनकौर प्रभारी का कहना है कि गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सी ब्लॉक में फस्र्ट ईयर और सेकंड ईयर के छात्रों के बीच आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो मारपीट में बदल गई। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दोनों गुटों को समझाकर समझौता करा छात्रों को शांत करा दिया गया था।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fight between senior and junior students in Galgotias University
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: greater noida, galgotias university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, greater noida news, greater noida news in hindi, real time greater noida city news, real time news, greater noida news khas khabar, greater noida news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved