• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने सीएम योगी से की शिष्टाचार भेंट

Himachal Pradesh Governor pays courtesy visit to CM Yogi - Gorakhpur News in Hindi

गोरखपुर। गोरखपुर प्रवास पर आए हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। गुरु गोरखनाथ का विधिवत दर्शन पूजन करने के बाद उन्होंने यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने शुक्ल का अभिनंदन करते हुए उनका कुशलक्षेम पूछा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उन्हें शॉल व हिमाचली टोपी भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान योगी एवं शुक्ल ने सांस्कृतिक विकास व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। शिष्टाचार भेंट के संबंध में राजभवन हिमाचल प्रदेश के ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर बताया गया कि आस्था और विश्वास के केंद्र विख्यात धार्मिक स्थल गोरखनाथ मंदिर में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने माथा टेका और पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने गोरक्षनाथ जी से सबकी सुख-समृद्धि व रक्षा के लिये प्रार्थना की। सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर प्रवास के दौरान मंगलवार सुबह गोसेवा की। मंदिर की गोशाला में जाकर उन्होंने गोवंश को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। मंदिर परिसर का भ्रमण करते हुए वह भीम सरोवर पहुंचे और यहां विचरण कर रहे बतखों को भी दाना दिया। इसके पूर्व उन्होंने गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया और अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधिस्थली पर जाकर उन्हें नमन किया। --आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Himachal Pradesh Governor pays courtesy visit to CM Yogi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gorakhpur, gorakhpur, himachal pradesh, governor shiv pratap shukla, gorakhnath temple, chief minister yogi adityanath, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gorakhpur news, gorakhpur news in hindi, real time gorakhpur city news, real time news, gorakhpur news khas khabar, gorakhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved