• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोण्डा पुलिस ने किया 'एंटी रायट ड्रिल' का अभ्यास, दंगा नियंत्रण उपकरणों का परीक्षण

Gonda Police practiced anti-riot drill, tested riot control equipment - Gonda News in Hindi

गोंडा। आगामी होली, होलिका दहन और रमज़ान को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में रिज़र्व पुलिस लाइन ग्राउंड गोण्डा में पुलिसकर्मियों को 'एंटी रायट ड्रिल' का अभ्यास कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को बलवाइयों और अराजक तत्वों से निपटने के लिए आवश्यक रणनीति सिखाई गई। उन्हें अश्रु गैस, स्टन ग्रेनेड, रबर बुलेट, मिर्ची बम और एंटी रायट गन के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। दंगा नियंत्रण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान सभी पुलिसकर्मी सतर्क रहें और दंगा नियंत्रण उपकरणों को पूरी तरह सक्रिय स्थिति में रखें ताकि किसी भी अप्रत्याशित स्थिति से प्रभावी तरीके से निपटा जा सके।
ड्रिल अभ्यास के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) मनोज कुमार रावत, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) राधेसायम राय, समस्त क्षेत्राधिकारी और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Gonda Police practiced anti-riot drill, tested riot control equipment
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gonda, police, practiced, anti-riot, drill, tested, riot, control, equipment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, gonda news, gonda news in hindi, real time gonda city news, real time news, gonda news khas khabar, gonda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved