• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लिफ्ट में छात्रा को दिखाया चाकू, बीटेक स्टूडेंट सहित दो गिरफ्तार

Knife shown to girl student in lift, two including BTech student arrested - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद। गाजियाबाद में हाईराइज सोसाइटी की लिफ्ट में दो युवकों ने 8वीं की छात्रा को चाकू दिखाया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। छात्रा लिफ्ट से ग्राउंड फ्लोर से 6 मंजिल स्थित फ्लैट पर जा रही थी, तभी दो लड़के आए। एक के हाथ में चाकू था। लिफ्ट में घुसते ही उसने छात्रा को चाकू दिखाया। इससे छात्रा डर गई और लिफ्ट में कोने में सहम कर खड़ी हो गई। अपना फ्लोर आने पर दोनों लड़के लिफ्ट से बाहर निकल गए। छात्रा भी उनके पीछे गेट तक गई और फिर अंदर आ गई। इसके बाद वो अपने फ्लोर पर लिफ्ट से चली गई। उसने पेरेंट्स को पूरी बात बताई। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें एक आरोपी बीटेक का स्टूडेंट्स है, तो दूसरा खुद को गृह मंत्रालय में बताता है। घटना 7 मई की है। घटना दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे के किनारे बसी महागुनपुरम सोसाइटी की है। पुलिस ने बताया कि इस सोसाइटी के एक टावर में प्रोफेसर अपनी फैमिली के साथ रहते हैं। 7 मई की शाम करीब 4 बजे प्रोफेसर की 12 वर्षीय बेटी ग्राउंड फ्लोर से अपने फ्लैट पर जा रही थी। इस दौरान दो लड़कों ने उसे चाकू दिखाया। इसके बाद घर जाकर बच्ची ने पेरेंट्स को पूरी बात बताई। पेरेंट्स ने मेंटेनेंस टीम को फोन कर लिफ्ट की सीसीटीवी निकलवाई, तो पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद मिला।
मामले में सोमवार को सोसाइटी में रेजिडेंट्स की एक मीटिंग हुई। इसमें घटना की निंदा की गई। इस बात पर भी चर्चा हुई कि ऐसा कृत्य करने वालों को सोसाइटी में नहीं रहने देना चाहिए। पता चला है कि दोनों लड़के यहां किराए के फ्लैट में रहते हैं। इसलिए फ्लैट खाली कराने पर भी चर्चा हुई।
इस मामले को लेकर कविनगर थाना पुलिस ने बताया कि बच्ची के पेरेंट्स ने सोमवार रात तक कोई लिखित शिकायत नहीं की है। फिर भी वीडियो का संज्ञान लेकर दो लड़कों अमन और शारिक को शांतिभंग की धारा-151 में गिरफ्तार किया गया है। अमन गाजियाबाद के एक इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। जबकि दूसरा आरोपी शारिक सोसाइटी में खुद को गृह मंत्रालय में कार्यरत होना बताता था। हालांकि जांच में ऐसा कुछ नहीं निकला है।
पुलिस का कहना है कि हमने लिफ्ट की सीसीटीवी फुटेज देखी है। इसमें दोनों लड़कों का इंटेंशन धमकाने जैसा नहीं दिख रहा। ऐसा लग रहा है, जैसे दोनों लड़कों ने हंसी-मजाक में बच्ची को चाकू दिखा दिया हो। चाकू दिखाने के बाद वीडियो में एक लड़का हंसते हुए दिख भी रहा है।(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Knife shown to girl student in lift, two including BTech student arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: btech student, girl, cctv, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved