गाजियाबाद । गाजियाबाद में आपराधिक
वारदातें बढ़ती जा रही हैं। पुलिस इसे रोकने के लिए देर रात चेकिंग अभियान
चलाकर इस पर लगाम लगाने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार देर रात
बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल
हुए एक बदमाश को पकड़ लिया गया और एक अन्य फरार हो गया। पकड़े गए बदमाश पर
लूटपाट समेत लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
27 अक्टूबर को थाना लोनी पुलिस को सूचना मिली की कुछ बदमाश लूट की योजना
बना रहे हैं। इस पर पुलिस की टीम बदमाशों को पकड़ने के लिए अशोक विहार
क्षेत्र में पहुंची। पुलिस को आते देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगे। इस पर
थाना लोनी पुलिस टीम ने बदमाशों की घेराबंदी कर उनको पकड़ने का प्रयास
किया। बदमाशों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद पुलिस की जवाबी
फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी ने अपना नाम लक्ष्य
शर्मा पुत्र अरविंद शर्मा, निवासी राम विहार बंथला, थाना लोनी गाजियाबाद
बताया। इस बदमाश पर लगभग आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस को इसके पास से
दो मोटरसाइकिल, 1 तमंचा, 3 कारतूस, 1 खोखा मिला।
--आईएएनएस
मुख्तार अंसारी की मौत : पूर्वांचल के चार जिलों में अलर्ट, बांदा में भी बढ़ी सुरक्षा, जेल में अचानक बिगड़ी थी तबीयत
हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष मीरवाइज उमर फारूक कश्मीर में नजरबंद
शराब घोटाला मामला: एक अप्रैल तक ईडी की हिरासत में केजरीवाल
Daily Horoscope