• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Encounter between police and criminals in Ghaziabad; two accused shot in the leg - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बुधवार को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो घटनाएं सामने आईं। नंदग्राम थाना क्षेत्र में स्वाट, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम की मोरटी तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। नंदग्राम के एसीपी जियाउद्दीन अहमद ने बताया, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि इलाके में पहले झपटमारी और लूट की घटनाओं में शामिल कुछ आरोपी दोबारा किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मोरटी तिराहे पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय दोनों संदिग्ध भागने लगे और उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। घायल आरोपियों की पहचान आरिफ और जुबेर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों का पहले से आपराधिक इतिहास है और वे लूट व स्नैचिंग की घटनाओं में शामिल रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो सोने की टिक्की, दो 315 बोर के तमंचे, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अब दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे किन अन्य वारदातों में शामिल रहे हैं।
वहीं, भोजपुर थाना क्षेत्र में भी बुधवार तड़के चेकिंग के दौरान पुलिस और दो संदिग्ध बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, मोदीनगर से भोजपुर की ओर बाइक से जा रहे दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। दोनों बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागे और पीछा कर रही पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैरों में गोली लगी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी सागर खान और नोएडा निवासी शिवम उर्फ डमरू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने 28 जुलाई को परतापुर से नोएडा जाते समय एक व्यक्ति से कार में लूटपाट की बात स्वीकार की है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, दो तमंचे, छह कारतूस, लूटा गया लैपटॉप, रुपये और निजी दस्तावेज बरामद किए गए हैं। दोनों मामलों में पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Encounter between police and criminals in Ghaziabad; two accused shot in the leg
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ghaziabad, criminals, ghaziabad police, encounter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved