• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गाजियाबाद: पुलिस मुठभेड़ में हत्या का आरोपी घायल, तमंचा और चाकू बरामद

Ghaziabad: Murder Accused Injured in Police Encounter, Pistol and Knife Recovered - Ghaziabad News in Hindi

गाजियाबाद । पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना मुरादनगर क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले वांछित अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, थाना मुरादनगर पुलिस टीम मंगलवार को भोवापुर रोड क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त गुलहसन उर्फ गुल्ला भोवापुर रोड की ओर आ रहा है और उसके पास अवैध हथियार हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल अतिरिक्त बल को मौके पर बुलाया और संभावित मार्गों पर घेराबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस टीम ने संदिग्ध को रुकने का इशारा किया, अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया। खुद को पुलिस से घिरा देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लग गई। इसके बाद, पुलिस ने घायल अवस्था में अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम गुलहसन उर्फ गुल्ला पुत्र जमालुद्दीन, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, थाना मुरादनगर बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने यह स्वीकार किया कि उसने 27 दिसंबर 2025 को पुरानी रंजिश के चलते वकील पुत्र लीलू, निवासी ग्राम सुल्तानपुर, की चाकू से हत्या की थी। आरोपी का कहना है कि मृतक उसकी महिला मित्र को लगातार परेशान करता था और इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था, जो बाद में हत्या का कारण बन गया।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 अवैध तमंचा, 1 खोखा कारतूस, 1 जिंदा कारतूस और हत्या में इस्तेमाल 1 चाकू बरामद किया है। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
इस पूरे मामले में सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी (कार्यवाहक) अमित सक्सेना ने बताया कि पुलिस टीम ने सतर्कता और सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है और आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ghaziabad: Murder Accused Injured in Police Encounter, Pistol and Knife Recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: knife, police encounter, pistol, ghaziabad, murder, crime news in hindi, crime news, ghaziabad news, ghaziabad news in hindi, real time ghaziabad city news, real time news, ghaziabad news khas khabar, ghaziabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved