• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इटावा : आगरा हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस पलटी, 10 घायल

Etawah: A double-decker bus carrying pilgrims overturned on the Agra highway; 10 injured - Etawah News in Hindi

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके में आगरा हाईवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। चार धाम और बरसाना से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में करीब 10 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मथुरा के बरसाना से दर्शन करने के बाद जालौन जिले के उरई की ओर जा रही थी। जैसे ही वाहन आगरा हाईवे पर मलाजनी गांव के पास पहुंचा, उसी समय इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था। कम दृश्यता के कारण चालक का संतुलन बिगड़ गया और तेज आवाज के साथ बस सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक था कि यात्रियों में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। बस के पलटते ही आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना देर किए खिड़कियों और दरवाजों से यात्रियों को बाहर निकालना शुरू किया। किसी ने पुलिस को सूचना दी तो किसी ने एंबुलेंस बुलाने में मदद की। इस दौरान कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से जसवंतनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया। चिकित्सकों के अनुसार, आठ श्रद्धालुओं को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दो लोगों की हालत थोड़ी गंभीर बताई गई है, हालांकि सभी खतरे से बाहर हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से बातचीत की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। प्रशासन की ओर से सभी प्रभावित श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।
एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि श्रद्धालु रात के समय बरसाना से दर्शन कर लौट रहे थे। मलाजनी गांव के पास घना कोहरा होने के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और सभी घायलों का इलाज जारी है। -आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Etawah: A double-decker bus carrying pilgrims overturned on the Agra highway; 10 injured
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: etawah, jaswantnagar, agra highway, double-decker bus, pilgrims, char dham, barsana, overturned, 45 passengers, 10 injured, hospital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, etawah news, etawah news in hindi, real time etawah city news, real time news, etawah news khas khabar, etawah news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved