• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बुलंदशहर में दुष्कर्म के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, दोनों आरोपी गिरफ्तार

Police encounter rape suspects in Bulandshahr; both arrested - Bulandshahr News in Hindi

बुलंदशहर । यूपी के बुलंदशहर में खुर्जा देहात थाना क्षेत्र में पुलिस और दुष्कर्म के मामलों में वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी शफीक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसके साथी भूरा को भी गिरफ्तार कर लिया है। घायल आरोपी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खुर्जा में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बुधवार देर रात धरपा मोड़ के पास पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में शफीक के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया जबकि उसके साथी भूरा को भी हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, दो कारतूस, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक, शफीक 6 अक्टूबर को हुई एक घटना में वांछित था।
सीओ शोभित कुमार अत्री ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस की बुधवार रात में एक अपराधी से मुठभेड़ हुई थी। आरोपी की पहचान शफीक के रूप में हुई है, जो बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान वह घायल हो गया।
पूछताछ में शफीक ने पुलिस को बताया कि उसने अपने सहयोगी के साथ मिलकर पिछली रात एक किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान उसका मोबाइल फोन घटनास्थल के आसपास कहीं गिर गया था। वह उसी मोबाइल फोन को तलाशने के लिए दोबारा घटनास्थल के आसपास पहुंचा था।
पुलिस टीम भी घटना से जुड़े क्षेत्र में निगरानी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस का शफीक से आमना-सामना हो गया और मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने घायल आरोपी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में शफीक के सहयोगी को पहले ही हिरासत में लिया जा चुका है और उससे पूछताछ की जा रही है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Police encounter rape suspects in Bulandshahr; both arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bulandshahr, police encounter, rape, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bulandshahr news, bulandshahr news in hindi, real time bulandshahr city news, real time news, bulandshahr news khas khabar, bulandshahr news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved