• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर : भाकियू अराजनैतिक के प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह का विवादित बयान, राकेश टिकैत को बताया 'चोर-डकैत

Bijnor: Controversial statement of BKU Apolitical state president Digambar Singh, called Rakesh Tikait thief-dacoit - Bijnor News in Hindi

बिजनौर। भाकियू अराजनैतिक के युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह द्वारा भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत को "चोर-डकैत" कहने पर विवाद खड़ा हो गया है। उनके इस बयान से टिकैत गुट के समर्थकों में भारी आक्रोश फैल गया है। राकेश टिकैत पर दिए गए आपत्तिजनक बयान के विरोध में भाकियू टिकैत गुट के किसानों ने बिजनौर में एसपी ऑफिस पर प्रदर्शन किया और दिगंबर सिंह के खिलाफ तहरीर दी। किसानों ने दिगंबर सिंह के इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की है। एसपी ऑफिस पर पहुंचे किसानों ने दिगंबर सिंह के बयान को भाकियू की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला बताते हुए एसपी से सख्त कदम उठाने की अपील की। इस बयान ने भाकियू के आंतरिक विवाद को सार्वजनिक कर दिया है, और संगठन के भीतर मतभेद गहरे होने की आशंका है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bijnor: Controversial statement of BKU Apolitical state president Digambar Singh, called Rakesh Tikait thief-dacoit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor, controversial, statement, bku, apolitical, state, president, digambar singh, called, rakesh, tikait, thief-dacoit, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bijnor news, bijnor news in hindi, real time bijnor city news, real time news, bijnor news khas khabar, bijnor news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved