• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बरेली : राहुल गांधी के मामले में वकालतनामा दाखिल

Bareilly: Vakalatnama filed in Rahul Gandhis case - Bareilly News in Hindi

बरेली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ दायर वाद मामले में लखनऊ से बरेली पहुंचे अधिवक्ताओं ने अदालत में वकालतनामा दाखिल किया। वकालतनामे के साथ राहुल गांधी का आधार कार्ड भी जमा किया गया है। स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए के विशेष लोक अभियोजक अचिन द्विवेदी ने बताया कि राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के दौरान आर्थिक सर्वेक्षण को लेकर एक बयान दिया था। उसे भड़काऊ मानते हुए बरेली के निवासी पंकज पाठक ने निचली कोर्ट में आवेदन दिया था। उसे निचली अदालत ने खारिज कर दिया था। उस आदेश के विरुद्ध उनके द्वारा जिला जज न्यायालय में निगरानी की गई। यह रिविजन एमपी एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किया गया। यहां से लगातार राहुल गांधी को नोटिस भेजे गए। जब वह नहीं आए तो पाठक के अधिवक्ता द्वारा स्पीड पोस्ट की ट्रैकिंग रिपोर्ट दाखिल की गई। उस रिपोर्ट में साफ था कि उन्हें समन रिसीव हो चुका है। पाठक ने बताया कि लखनऊ से कुछ अधिवक्ता आए थे। उन्‍होंने राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ वकालतनामा और आधार कार्ड कोर्ट में दाखिल किया है और एक माह का समय मांगा है। उनकी मांग को मानते हुए कोर्ट ने दो अप्रैल की तिथि दी है। जो कोर्ट का निर्णय होगा, वह मान्य होगा।
लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की ओर से आर्थिक सर्वेक्षण के बारे में बयान दिया गया था। जिसका बहुत विरोध हुआ था। इसी मामले में बरेली के रहने वाले पंकज पाठक ने जून 2024 में निचली कोर्ट में अर्जी दी थी, जिसमें राहुल गांधी के बयान से भावनाएं आहत होने का आरोप लगाकर मुकदमा कायम करने की अपील की गई थी। उस समय अर्जी खारिज हो गई थी।
इस आदेश के संबंध में पंकज पाठक ने रिवीजन याचिका दाखिल की। जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। इसकी निगरानी स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में चल रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bareilly: Vakalatnama filed in Rahul Gandhis case
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bareilly, lok sabha, leader of opposition, mp rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved