• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलला की परंपरा के अनुरूप होंगे सभी कर्मचारी, केसरिया वस्त्र पहनना होगा अनिवार्य: दिनेन्द्र दास​‌

All employees will conform to Ram Lalla traditions, wearing saffron clothes will be mandatory: Dinendra Das - Ayodhya News in Hindi

अयोध्या । श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य दिनेन्द्र दास ने राम मंदिर की परंपराओं और व्यवस्थाओं को लेकर ट्रस्ट के रुख का समर्थन किया है। उन्होंने गुरुवार को आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा लिए गए सभी फैसलों को सभी लोग मानेंगे। चढ़ावे की गिनती करने वाले कर्मचारियों के लिए भी केसरिया रंग के वस्त्र पहनना अनिवार्य होगा। दिनेन्द्र दास ने कहा, "ट्रस्ट जो भी फैसला लेगा, वह रामलला से जुड़े सभी लोगों को मंजूर होगा। रामलला के समय से चली आ रही परंपरा को बनाए रखना सही है। सभी संतुष्ट हैं और वे उसी के अनुसार काम करेंगे।" उन्होंने विशेष रूप से रामलला की पूजा-अर्चना और अनुष्ठानों में शामिल लोगों की वेशभूषा पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ करने वाले पुजारियों सहित सभी सेवकों के लिए पारंपरिक वेशभूषा, जिसमें केसरिया रंग के कपड़े भी शामिल हैं, के नियमों का पालन करना जरूरी है।
जब उनसे पूछा गया कि गणना और अन्य कार्य करने वाले कर्मचारियों की वेशभूषा कैसी होगी, तो उन्होंने स्पष्ट किया कि वे भी उसी परंपरा का पालन करेंगे। उन्होंने कहा, "उसी ढंग से उन लोगों को बुलाया जाएगा। जिस ढंग से पुजारी लोग वस्त्र पहनते हैं, उसी तरह वे भी नजर आएंगे।"
ट्रस्ट द्वारा कर्मचारियों से बायोडाटा मांगे जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया पहले से ही चल रही थी और इसे बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा, "इससे यह पता चलता रहेगा कि कौन कहां से आ रहा है और हमेशा पारदर्शित बनी रहेगी।"
मंदिर की अन्य व्यवस्थाओं और दान से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि सब कुछ सुचारू रूप से चल रहा है। उन्होंने कहा, "रामलला के यहां पूजा-पाठ सही ढंग से चल रहा है तो अपने आप सब ठीक हो जाएगा, सब ठीक ही रहेगा।"
गौरतलब है कि राम मंदिर ट्रस्ट लगातार मंदिर की परंपराओं को बनाए रखने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने पर काम कर रहा है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-All employees will conform to Ram Lalla traditions, wearing saffron clothes will be mandatory: Dinendra Das
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinendra das, ram lalla traditions, ram lalla, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, ayodhya news, ayodhya news in hindi, real time ayodhya city news, real time news, ayodhya news khas khabar, ayodhya news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved