• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमरोहा में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने की फायरिंग, प्रेमी के पिता की मौत

In Amroha, father angry with daughters love marriage opened fire, lovers father died - Amroha News in Hindi

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बेटी के लव मैरिज से नाराज पिता ने उसके ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से प्रेमी के पिता विजेंद्र सैनी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। लड़की का पिता दिनेश चौहान सुलह समझौते के लिए प्रेमी के घर पहुंचा था और वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह घटना जिले में मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर की है। गोली लगने से घायल हुए छत्रपाल की हालत भी नाजुक बताई जा रही है।
मलकपुर के रहने वाले अर्जुन सैनी ने करीब दो महीने पहले मुजफ्फरनगर जिले के राजाराम गांव की निवासी लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। लड़की के परिजन इस गैर जाति शादी से नाराज चल रहे थे।
लड़की चौहान और लड़का सैनी जाति से है। इस बात को लेकर ही लड़की के परिजन नाराज चल रहे थे। शनिवार को लड़की के परिजन शाम लगभग 8:45 बजे अपनी बेटी (वंदना) के प्रेमी अर्जुन के घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को साथ ले जाने का प्रयास किया।
अर्जुन के पिता विजेंद्र ने इसका विरोध किया तो वंदना के पिता दिनेश चौहान को गुस्सा आ गया। उन्होंने और उनके साथ आए लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से अर्जुन के पिता विजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बीच बचाव में आए गांव के ही रहने वाले छत्रपाल पुत्र अमर सिंह (35) गोली लगने से घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, धनौरा सीओ श्वेताभ भास्कर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
सीओ ने बताया कि मृतक विजेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
अमरोहा के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि थाना धनौरा क्षेत्र में हत्या की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पता चला कि विजेंद्र सैनी के बेटे अर्जुन ने मुजफ्फरनगर जिले के गांव रामराज की रहने वाली युवती से कोर्ट मैरिज की थी। शादी से लड़की के परिजन खुश नहीं थे। इसकी वजह से लड़का और लड़की के परिवार के बीच नाराजगी चल रही थी।
शनिवार देर रात लड़की के पिता और अन्य चार लोग लड़की की ससुराल में आये थे। जहां विवाद के बाद लड़की के पिता ने अवैध तमंचे से फायरिंग कर दी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In Amroha, father angry with daughters love marriage opened fire, lovers father died
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amroha, uttar pradesh, love marriage, lover, death, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amroha news, amroha news in hindi, real time amroha city news, real time news, amroha news khas khabar, amroha news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved