• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अमरोहा में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

Head Constable on duty in Amroha attacked, accused arrested - Amroha News in Hindi

अमरोहा। यूपी के अमरोहा जिले में सोमवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना हुई। थाना अमरोहन नगर में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल राहुल कुमार पर अचानक पीछे से एक शख्स ने लोहे के धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में हेड कांस्टेबल राहुल कुमार के कंधे और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। अमरोहा जिले में सोमवार देर रात हमले के तुरंत बाद पुलिस और मौजूद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और हेड कांस्टेबल राहुल कुमार को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उसकी स्थिति फिलहाल सामान्य है और उसे जरूरी इलाज दिया जा रहा है। वहीं, आरोपी अपना नाम-पता ठीक से नहीं बता पा रहा है। पूछताछ में लग रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। अमरोहा के एसपी अमित आनंद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उसकी मानसिक स्थिति का आकलन कर रही है और आगे की जांच जारी है। घटना का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है और पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है।
वहीं, फर्रुखाबाद से भी एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां सोमवार शाम को पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई है। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि रिश्ते में मृतक का ताऊ लगता है। एएसपी अरुण सिंह ने बताया कि सोमवार शाम मऊ दरवाजा क्षेत्र के वैभव कनौजिया को घायल अवस्था में उनके पिता द्वारा सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फर्रुखाबाद के एएसपी ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वैभव के ताऊ राजेश कनौजिया ने उसके पेट में धारदार हथियार से हमला किया था, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। आरोपी राजेश कनौजिया से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Head Constable on duty in Amroha attacked, accused arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: amroha, farukkhabad, head constable rahul kumar, attack, sharp weapon, arrest, mental condition, family dispute, vaibhav kanaujia, rajesh kanaujia, up crime, police investigation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, amroha news, amroha news in hindi, real time amroha city news, real time news, amroha news khas khabar, amroha news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved