• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिटायर्ड फौजी ने की बच्ची से रेप की कोशिश, लोगों ने पीटा पुलिस को सौंपा

Retired fighter tried to rape with girl people handed over police after beaten - Allahabad News in Hindi

अमरीष मनीष शुक्ल,इलाहाबाद। इलाहाबाद के सूबेदारगंज इलाके में एक रिटायर्ड फौजी ने 9 साल की बच्ची के साथ रेप की कोशिश की है। लोगों ने रिटायर्ड फौजी को मौके पर ही दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस मामले को दबाने लगी तो परिजनों के साथ मजदूरों ने जमकर हंगामा काटा। अधिकारियों तक खबर पहुंची तो हड़कंप मचा और आनन फानन में पिता की तहरीर पर दुष्कर्म के प्रयास समेत अन्य धाराओ में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया। घटना धूमनगंज थाना क्षेत्र के सूबेदारगंज रेलवे कॉलोनी के पास हुई है। पीडिता का पिता मजदूर है और आरोपी के अंडर में काम करता है। अपने ही मजदूर की बेटी पर डोली नियत

पुलिस के अनुसार प्रतापगढ़ के सरायगढ़ी का रहने वाला महेंद्र बहादुर सिंह (50) रिटायर्ड फौजी है। महेंद्र सूबेदारगंज में रहकर एक रेलवे ठेकेदार के लिए मेठ का काम करता है और उसके अंडर में बहुत सारे मजदूर काम करते हैं। इन्ही मजदूरों में से एक अवधेश ( नाम बदला हुआ) निवासी चायल कौशांबी भी अपने परिवार के साथ मजदूरी करता है और यही रहता भी है।
अवधेश ने बताया कि जब वह बेटे के साथ मजदूरी करने चले गये था तब महेंद्र उसके घर कुर्सी मांगने के लिये गया। घर में बेटी तृष्णा (9) ( नाम बदला हुआ ) अकेली थी । उसे देखकर महेंद्र की नियत डोल गयी और मुंह दबाकर बच्ची के साथ हैवानियत करने लगा। बच्ची की चीख सुनकर बगल में ही काम कर रहे पिता व भाई कमरे की ओर आये तो महेंद्र, तृष्णा के साथ रेप की कोशिश कर रहा था। महेंद्र की हरकत पर परिजन आग बबूला हो गये और शोर मचाते हुए महेंद्र पर पिल पडे । मजदूरों की भीड बढी और जिसने भी करतूत जानी महेंद्र को जमकर पीटा। अधमरे महेन्द्र को पुलिस के हवाले किया गया तो पुलिस मामले को दबाने लगी। इस पर मजदूर उबल पडे और हंगामा शुरू कर दिया ।
बवाल पर लिखा गया मुकदमा
मजदूरों के बवाल की खबर अधिकारियों को मिली तो आनन फानन में महेंद्र के विरूद्ध दुष्कर्म का प्रयास समेत विभिन्न धाराओ में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। मामले में राजरूपपुर चौकी प्रभारी राकेश जायसवाल ने बताया कि मामला गंभीर है जांच की जा रही है । इस बावत थानाध्यक्ष धूमनगंज नागेश सिंह ने बताया कि बालिका के पिता की तहरीर पर छेड़खानी, दुष्कर्म का प्रयास व एससीएसटी एक्ट आदि धाराओ में मुकदमा दर्ज हुआ है। बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिये भेजा गया है ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Retired fighter tried to rape with girl people handed over police after beaten
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: retired fighter tried to rape with girl, people handed over police after beaten, allahabad police, up police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved