• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जस्टिस यशवंत वर्मा तबादला: वकीलों ने शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, कहा- हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के खिलाफ

Justice Verma transfer: Lawyers started indefinite strike, said - our fight is against those involved in corruption - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज । दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा का इलाहाबाद हाईकोर्ट में तबादला होने के बाद विवाद उत्पन्न हो गया है। जस्टिस यशवंत वर्मा के तबादले से हाईकोर्ट बार एसोसिएशन नाराज है। इसके विरोध में इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह विरोध वर्तमान में किसी कोर्ट या जज के खिलाफ नहीं, बल्कि उनके खिलाफ है जिन्होंने न्यायालय की व्यवस्था को धोखा दिया है। हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों और उस व्यवस्था के खिलाफ है जो पारदर्शी नहीं है। फिलहाल हमारी मांग ट्रांसफर आदेश पर पुनर्विचार करने और उसे वापस लेने की है। हड़ताल कब तक जारी रहेगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि वर्तमान हड़ताल जारी है। जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी, तब तक यह अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार रहेगा।
वहीं, इससे पहले हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सचिव विक्रांत पांडेय ने कहा था कि यह हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती। उनका आरोप है कि एक ऐसे जज को, जिन पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं, इलाहाबाद भेजकर सम्मानित किया जा रहा है।
विक्रांत पांडेय ने कहा था, "यह संदेश दिया जा रहा है कि दिल्ली ज्यादा साफ-सुथरी जगह है, और वहां ऐसे लोग नहीं रह सकते, लेकिन इलाहाबाद में इसे स्वीकार कर लिया गया। यह हमें बिल्कुल बर्दाश्त नहीं है। अगर न्यायपालिका की शुद्धता पर कोई दाग लगेगा, तो हम इसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं करेंगे।"
बता दें कि जस्टिस यशवंत वर्मा के लुटियंस दिल्ली स्थित आवास में हाल ही में आग लगने के बाद वहां कथित तौर पर बड़ी मात्रा में नकदी मिलने से विवाद उत्पन्न हो गया है। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम और दिल्ली हाईकोर्ट ने इसके बाद कई निर्देश जारी किए। इसमें सोमवार को जस्टिस वर्मा से न्यायिक कार्य वापस लेने का कदम भी शामिल है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Justice Verma transfer: Lawyers started indefinite strike, said - our fight is against those involved in corruption
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: justice yashwant verma, yashwant verma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved