• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इलाहाबाद विश्वविद्यालय डिजिटल मोड में परीक्षा लेगा

Allahabad University will take the exam in digital mode - Allahabad News in Hindi

प्रयागराज । इलाहाबाद विश्वविद्यालय इस साल अपने अंतिम वर्ष और अंतिम सेमेस्टर परीक्षाओं का आयोजन डिजिटल मोड में कराएगा। ये परीक्षाएं सितंबर के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी, वहीं अन्य छात्रों को सीधे अगले सेमेस्टर में पदोन्नत किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने कोविड-19 महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन की घोषणा से पहले नौ दिनों के लिए स्नातक परीक्षाएं आयोजित की थीं। वहीं बची हुईं परीक्षाएं अब ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाएंगी।
कंट्रोलर ऑफ एक्जामिनेशन द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, जो भी छात्र ऑनलाइन परीक्षाओं के लिए उपस्थित होंगे, उन्हें प्रश्नपत्र को आधिकारिक साइट से डाउनलोड करना होगा।
परीक्षा की अवधि चार घंटे होगी, जिसमें पेपर लिखने के लिए दो घंटे और कॉपी स्कैन करने और अपलोड करने के लिए दो घंटे दिए जाएंगे।
शेष छात्रों को औसत अंकों के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के लिए परीक्षा तिथि पत्र पहले ही जारी कर दिया है जो 8 सितंबर से शुरू होगा और 19 सितंबर को समाप्त होगा।
आधिकारिक साइट पर बीए, बीएससी, बी-कॉम और अन्य स्नातक स्तर के कार्यक्रमों के लिए टाइम टेबल जारी की गई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Allahabad University will take the exam in digital mode
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: allahabad university, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved