• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अखाड़ा परिषद ने जारी की ढोंगी बाबाओं की दूसरी लिस्ट, ये नाम शामिल

Akhil Bharatiya Akhara Parishad releases second fake babas list, these names included - Allahabad News in Hindi

इलाहाबाद। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने शुक्रवार को फर्जी बाबाओं की दूसरी लिस्ट जारी की। परिषद की ओर से जारी की गई सूची में यौन उत्पीडऩ के आरोपों में घिरे दिल्ली के वीरेंद्र दीक्षित कालनेमी का भी नाम शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सच्चिदानंद सरस्वती और इलाहाबाद के त्रिकाल भवंत का भी नाम शामिल है। परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रमुख शामिल हुए। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत में परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने कहा, हम जनता से अपील करते हैं कि लोग ऐसे बाबाओं से सतर्क रहे जो किसी परंपरा या संप्रदाय से नहीं हैं। साधु, संत, सन्यासी परंपरा, उदासीन परंपरा, नाथ परंपरा, वैष्णव संप्रदाय, शिव संप्रदाय आदि से आते हैं वहीं फर्जी बाबाओं की कोई परंपरा या संप्रदाय नहीं है। इससे पहले 10 सितंबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने फर्जी बाबाओं की पहली सूची जारी थी जिसमें 14 नाम शामिल थे। इनमें आशाराम, गुरमीत राम रहीम, सुखविंदर कौर उर्फ राधे मां, सच्चिदानंद गिरि, ओमबाबा उर्फ विवेकानंद झा, निर्मल बाबा, इच्छाधारी भीमानंद उर्फ शिवमूर्ति द्विवेदी, स्वामी असीमानंद, ओम नम: शिवाय बाबा, नारायण साई, रामपाल, कुश मुनि, मलखान गिरि और बृहस्पति गिरि शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Akhil Bharatiya Akhara Parishad releases second fake babas list, these names included
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: akhil bharatiya akhara parishad, fake babas, akhara parishad, swami narendra giri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, allahabad news, allahabad news in hindi, real time allahabad city news, real time news, allahabad news khas khabar, allahabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved