गुवाहाटी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को उनके विवादास्पद बयानों के लिए तलब किया है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा कि देब को मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में दो मई को मुलाकात करने के लिए कहा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
देब ने पिछले महीने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने कई ऐसे बयान दिए हैं, जिनकी व्यापक आलोचना हुई है। उन्होंने कहा था कि इंटरनेट और उपग्रह संचार महाभारत युग में मौजूद था। उन्होंने डायना हेडेन के 1997 में विश्व सुंदरी बनने पर भी सवाल उठाया था। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मेकेनिकल इंजीनियरों को सिविल सेवा में नहीं जाना चाहिए, बल्कि सिविल इंजीनियरों को जाना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षित युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए राजनीतिक दलों के चक्कर काटने के बदले पान की दुकान खोलने चाहिए। उन्होंने युवाओं को डेयरी में करियर बनाने और गाय पालने के लिए भी कहा है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने रविवार को कहा, ‘‘पार्टी के वरिष्ठ नेता देब के बयानों से पैदा हुए विवाद से नाराज हैं। देब कुछ भी बोलते जा रहे हैं। मोदी उनसे बात करेंगे।’’
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संपर्क से समर्थन अभियान के दूसरे दिन नई दिल्ली में किया संवाद
आईएमडी की चेतावनी, अगले 36 घंटे में तीव्र रूप लेगा चक्रवाती तूफान 'बिपोरजॉय'
दिल्ली में भाजपा नेता की हत्या के आरोप में कपिल सांगवान गैंग के दो और शार्पशूटर गिरफ्तार
Daily Horoscope