• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हैदराबाद से विशाखापत्तनम जा रही इंडिगो फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Bomb threat to Hyderabad-Visakhapatnam IndiGo flight; security agencies on alert - Hyderabad News in Hindi

हैदराबाद। राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (शमशाबाद यानी हैदराबाद) से विशाखापत्तनम जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 208 को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसे लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। अधिकारियों को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ, जिसके बाद विमान की व्यापक जांच शुरू कर दी गई। जानकारी के अनुसार, शमशाबाद-विशाखापत्तनम इंडिगो फ्लाइट 208 को लेकर बम की धमकी वाला ईमेल मिलने के बाद केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल कार्रवाई की। सुरक्षा अधिकारियों द्वारा विमान की गहन तलाशी ली जा रही है और हर पहलू की सावधानीपूर्वक जांच की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई। यात्रियों और विमान से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
वहीं, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए खुफिया एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ईमेल भेजने वाले व्यक्ति या ग्रुप की पहचान करने और धमकी की सत्यता की जांच में जुटे हैं।
फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियों की जांच जारी है, और अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
इससे पहले, राजस्थान के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके दी गई, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।
सूचना मिलते ही डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी और कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान तथा धमकी के पीछे के मकसद का पता लगाने में जुट गई। हालांकि, किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं की है।
पिछले कुछ समय से लगातार देश के तमाम संस्थानों, स्कूलों, एयरपोर्ट, फ्लाइट आदि को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल, कॉल आदि मिल चुके हैं। हालांकि, ये सभी कॉल फेक साबित हुए हैं। फिर भी, एहतियात के तौर पर पुलिस/प्रशासन एसओपी का पालन सुनिश्चित करते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bomb threat to Hyderabad-Visakhapatnam IndiGo flight; security agencies on alert
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indigo flight 208, hyderabad airport, visakhapatnam flight, bomb threat, rajiv gandhi international airport, shamshabad airport, cisf, airport security, bomb threat email, security alert, intelligence agencies, flight security, hyderabad news, aviation security, jaipur cmo bomb threat, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, hyderabad news, hyderabad news in hindi, real time hyderabad city news, real time news, hyderabad news khas khabar, hyderabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved