• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026: पिता कमल हासन संग मतदान करने पहुंचीं श्रुति हासन, पूछा- “क्या आपने वोट डाला?”

Tamil Nadu Assembly Elections 2026: Shruti Haasan Arrives to Vote with Father Kamal Haasan; Asks, Have You Voted? - Chennai News in Hindi

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के लिए गुरुवार को पूरे राज्य में मतदान हो रहा है। इस अवसर पर सिनेमा जगत की कई हस्तियां अपने मताधिकार का प्रयोग करने पहुंचीं। अभिनेता और राज्यसभा सांसद कमल हासन अपनी बेटी अभिनेत्री श्रुति हासन के साथ चेन्नई के टेयनमपेट स्थित एल्डम्स रोड पर चेन्नई हाईस्कूल मतदान केंद्र पहुंचे। उनके आने पर मतदान केंद्र के बाहर भारी भीड़ जमा हो गई। अभिनेत्री श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा, “मैंने वोट कर दिया, आपने किया?” इस पोस्ट के साथ उन्होंने मतदान की तस्वीर भी साझा की। पिता-पुत्री की जोड़ी ने सुबह ही मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला और लोकतंत्र में अपनी भागीदारी निभाई। कमल हासन अपनी पार्टी मक्कल नीति मैयम (एमएनएम) के साथ इस बार चुनाव नहीं लड़ रही है लेकिन उन्होंने डीएमके गठबंधन को समर्थन दिया है। दिग्गज अभिनेता रजनीकांत ने भी चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज में स्थित मतदान केंद्र पर वोट डाला और लोगों से भारी संख्या में मतदान की अपील की। वहीं, अभिनेता धनुष ने भी मतदान किया और वोटरों से भारी संख्या में मतदान का आह्वान किया।
इसी दौरान अभिनेता अजित कुमार भी चेन्नई के तिरुवनमियुर स्थित एक मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। सफेद कपड़ों में आए अजित के आने से वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। अजित कुमार ने मतदान के बाद वहां से निकलते हुए फैंस का अभिवादन किया।
वहीं, अभिनेता गौतम राम कार्तिक ने चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। वे राज्य भर में शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। अभिनेता-राजनेता और टीवीके के प्रमुख थलापति विजय ने चेन्नई के नीलंगराई स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। विजय की पार्टी इस चुनाव में पहली बार पूर्ण रूप से मैदान में है और वेह खुद दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं।
तमिलनाडु चुनाव आयोग ने मतदान प्रक्रिया को सुचारू और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। हर मतदान केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है। राज्य के सभी 234 विधानसभा क्षेत्रों में आज सुबह से शाम तक मतदान चलेगा। मतगणना 4 मई को होगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tamil Nadu Assembly Elections 2026: Shruti Haasan Arrives to Vote with Father Kamal Haasan; Asks, Have You Voted?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tamil nadu assembly elections 2026, tamil nadu assembly elections, shruti haasan, kamal haasan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved