चेन्नई। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिणी प्रदेशों में चक्रवाती तूफान ‘फनी’ के तांडव का अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार हिंद महासागर और दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी में बना दबाव वाला क्षेत्र गहराकर उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अगले 24 घंटों के दौरान चक्रवाती तूफान और फिर प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील होने का अनुमान हैं। मछुआरों को रविवार को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत दी गई है। क्षेत्रीय चक्रवात चेतावनी केंद्र के निदेशक एस. बालचंद्रन ने बताया कि ‘फनी’ के अगले 24 घंटे में एक प्रचंड चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा। बांग्लादेश के सुझाव पर तूफान का नाम ‘फनी’ रखा गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक तमिलनाडु और पुडुचेरी तटों, कोमोरिन इलाके, मन्नार की खाड़ी और केरल के तटों पर 30-40 किमी प्रति घंटे से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अगले दो दिनों में भूमध्यरेखीय हिंद महासागर और उससे सटे दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी में हवा की रफ्तार बढ़कर अधिकतम 145 किमी प्रति घंटे तक हो जाएगी। इन क्षेत्रों के समुद्र में काफी ऊंची लहरें उठती देखी गईं हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
यूपी में चंद्रशेखर ने ईवीएम खराब होने की शिकायत की, सपा ने भी लगाए कई आरोप
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope