• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

2838 पाकिस्तानी, 914 अफगानिस्तानी, 172 बांग्लादेशियों को भारतीय नागरिकता दी गई : निर्मला सीतारमण

चेन्नई। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर अभी विरोध पूरी तरह से थमा नहीं है। इसे लेकर विवाद भी जारी है। केंद्र सरकार बैकफुट पर आने को तैयार नहीं है, जबकि विपक्ष भी गाहे-बगाहे निशाना साधने का कोई मौका नहीं चूक रहा है। इस बीच, रविवार को यहां भाजपा के देशव्यापी जन जागरण अभियान के तहत लोगों को संबोधित करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सीएए को लेकर सरकार का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम किसी की नागरिकता छीन नहीं रहे हैं बल्कि उन्हें नागरिकता दे रहे हैं। इस कानून का मकसद लोगों को बेहतर जीवन देना है। पिछले 6 साल में 2838 पाक शरणार्थियों, 914 अफगानी, 172 बांग्लादेशी शरणार्थियों को भारतीय नागरिकता दी गई जिनमें मुसलिम भी शामिल है। वर्ष 1964 से 2008 तक चार लाख से ज्यादा तमिलों (श्रीलंका से) को भारतीय नागरिकता प्रदान की गई है। साथ ही वर्ष 2016 में भी इसी अवधि के दौरान गायक अदनान सामी के अलावा लेखिका तस्लीमा नसरीन को भारतीय नागरिकता दी गई है जो कि एक उदाहरण है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CAA : Nirmala Sitharaman says, 2838 persons from Pakistan given Indian citizenship in the last 6 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: caa, union finance minister nirmala sitharaman, 2838 persons from pakistan, indian citizenship, last 6 years, nirmala sitharaman, citizenship amendment act, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chennai news, chennai news in hindi, real time chennai city news, real time news, chennai news khas khabar, chennai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved