• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उदयपुर के यश गमेती ने मणिपुर में लहराया जीत का परचम : इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

Udaipur Yash Gameti hoists the flag of victory in Manipur : Wins Gold in the Inter-University Thang-Tha Championship - Udaipur News in Hindi

उदयपुर/इम्फाल। झीलों की नगरी उदयपुर के प्रतिभावान खिलाड़ी यश गमेती ने मणिपुर की धरती पर इतिहास रचते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया है। इम्फाल स्थित मणिपुर यूनिवर्सिटी में 6 से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित 'ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी थांग-था प्रतियोगिता' में यश ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर पूरे राजस्थान का नाम रोशन किया। महाराणा भोपाल यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व कर रहे यश गमेती ने -46 किलोग्राम भार वर्ग में हिस्सा लिया था। खास बात यह है कि यश पहली बार यूनिवर्सिटी स्तर की प्रतियोगिता में उतरे थे और अपने पहले ही प्रयास में उन्होंने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। उदयपुर के खेल इतिहास में यह पहली बार है जब किसी खिलाड़ी ने पारंपरिक मार्शल आर्ट 'थांग-था' में यूनिवर्सिटी स्तर पर गोल्ड मेडल जीता है।
'द जील मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस पॉइंट' (The Zeal Martial Arts and Fitness Point) के इस खिलाड़ी की सफलता पर जिलेभर में हर्ष का माहौल है। थांग-था एसोसिएशन ऑफ उदयपुर के मुख्य सचिव प्रफुल्ल सांवरिया ने इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यश की यह उपलब्धि न केवल उसकी मेहनत का फल है, बल्कि यह उदयपुर में मार्शल आर्ट्स के उभरते स्तर का प्रमाण भी है।
मणिपुर के पारंपरिक मार्शल आर्ट 'थांग-था' में स्वर्ण पदक जीतने से उदयपुर में इस खेल के प्रति युवाओं का आकर्षण बढ़ेगा। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यश की यह जीत भविष्य में इस खेल से जुड़ने वाले नए खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Udaipur Yash Gameti hoists the flag of victory in Manipur : Wins Gold in the Inter-University Thang-Tha Championship
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur sports news, yash gameti gold medal, thang-ta championship 2026, manipur university, maharana bhopal university, martial arts udaipur, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved