• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत संकल्प यात्राः वरडा एवं धार शिविर में विधायक ने पात्रों को किया लाभान्वित

Vikas Bharat Sankalp Yatra: MLA benefited the beneficiaries in Warda and Dhar camps - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल के निर्देशन में जिले में जारी विकसित भारत संकल्प यात्रा की वेन शनिवार को बडगांव ब्लॉक की ग्राम पंचायत वरडा एवं धार में पहुंची। वहां उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा के आतिथ्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियो-अधिकारियों की उपस्थिति में वैन का स्वागत किया। प्रधानमंत्री के संदेश का प्रसारण किया गया।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी रमेश चन्द्र बहेड़िया, प्रधान श्रीमती प्रतिभा नागदा, जिला परिषद् सदस्य डॉ.पुष्पा, समाजसेवी करण सिंह शक्तावत, सरपंच दुले सिंह देवडा व भगवती दवी गमेती, समाजसेवी जितेन्द्र नागदा, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। विकास अधिकारी अनिल श्रीमाली ने बताया कि कार्यक्रम में किसानों को 29 मृदाकार्ड वितरित किये गये। प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 48, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 16, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना के तहत् 16, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के 44 आवेदन तैयार करवाए गए। वहीं 6 लाभाथियों को गैस कनेक्शन मय किट यात्रा स्थान पर वितरत किये गये।
साथ ही प्रधानमंत्री पोषण योजना के 3, नोडल हेल्थ कार्ड के 33, आयुष्मान कार्ड के तहत 55, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के 34, प्रधानमंत्री आवास योजना के 12 प्रधानमंत्री किसान क्रेटिड कार्ड 2, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के 7 आवेदन भरे गये और चिकित्सा विभाग की ओर से 4154 व्यक्तियों की स्वास्थ्य की जांच की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vikas Bharat Sankalp Yatra: MLA benefited the beneficiaries in Warda and Dhar camps
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, district collector arvind poswal, vikas bharat sankalp yatra, gram panchayat warda, dhar, badgaon block, saturday, welcome, local public representatives, officials, udaipur rural mla, phool singh meena, prime ministers message, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved