• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री उदयपुर में विश्वकर्मा जयंती कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- हुनरमंदों को लोकल से ग्लोबल से जोड़ेंगे

Union Jal Shakti Minister participates in Vishwakarma Jayanti program in Udaipur - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को विश्वकर्मा जयंती पर पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए 'पीएम विश्वकर्मा' योजना का शुभारंभ किया। जिसके तहत उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर उसका लाइव प्रसारण किया गया। यहां आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना ग्रामीण और शहरी भारत के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों को समर्थन देने के लिए यह एक अनूठी योजना है। जिसमें हुनरमंदों को लोकल से ग्लोबल से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, शिल्पकारों की रचना और प्रवीणता को प्रोत्साहित करते हुए किस तरह उनको और उन्नत और विकसित करने तथा उनके लिए रोजगार के नए अवसरों का सृजन करने के लिए इस नई योजना का सूत्रपात हुआ है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों ने अपने हाथ की कला, अपनी दक्षता और प्रवीणता से भारत की पहचान पूरे विश्व भर में स्थापित की है। योजना के तहत पहली बार में 18 पारंपरिक व्यापार को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत कारीगरों और शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा सर्टिफिकेट और आईडी कार्ड के माध्यम से पहचान दी जाएगी। इस अवसर पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, उदयपुर सांसद अर्जुनलाल मीणा, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी, झाडोल फलासिया विधायक बाबूलाल खराड़ी, गोगुंदा विधायक प्रताप लाल भील, सलूंबर विधायक अमृतलाल मीणा भी मौजूद रहे थे।

धारीवाल पर बयान पर साधी चुप्पी

कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री ने मीडिया से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं को लेकर जानकारी दी लेकिन उनके राजस्थान के नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को सागर में फेंकने वाले बयान पर चुप्पी साध ली। सवाल सुनते ही वह बातचीत खत्म करके चले गए। गौरतलब है केन्द्रीय मंत्री शेखावत के बयान के बाद प्रदेश के खाद्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने पलटवार करते हुए कहा था कि हिम्मत है तो गजेन्द्र सिंह उन्हें समुद्र में फेंकें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Jal Shakti Minister participates in Vishwakarma Jayanti program in Udaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, prime minister narendra modi, vishwakarma jayanti, pm vishwakarma yojana, jal shakti minister, gajendra singh shekhawat, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved