उदयपुर। नई दिल्ली में दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में काव्य मंजरी साहित्यिक मंच के सातवें वार्षिक उत्सव ’वल्लरी’ में उदयपुर, राजस्थान की कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ अनीता जैन विपुला को हिंदी साहित्य में अभूतपूर्व योगदान, उत्कृष्ट रचनाधर्मिता एवं समर्पित साहित्यिक सेवाओं के लिए “काव्य मंजरी गौरव–2023“ सम्मान से सम्मानित किया गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भव्य समारोह में सम्मानित साहित्यकारों को वरिष्ठ साहित्यकार अशोक मैत्रेय, बी एल गौड़, सूक्ष्मलता महाजन, पवन जैन, डॉ सुमन स्वामी, ट्रू मीडिया के संपादक डॉक्टर ओम प्रकाश, प्रहलाद मराठा, काव्य मंजरी की संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ नीरजा मेहता कमलिनी की उपस्थिति में स्मृति चिन्ह, उत्तरीय एवं मोतियों की माला पहना कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर देश के कोने कोने से साहितकार उपस्थित रहे। चंडीगढ़ से वरिष्ठ साहित्यकार नेहा शर्मा , एम एल अरोरा , पश्चिम बंगाल से पदमा शर्मा आंचल, उत्तर प्रदेश से डॉक्टर स्वदेश मल्होत्रा, सुष्मिता महथा, डॉक्टर इला जायसवाल, उत्तराखंड से शशि देवली उपेंद्र कुमार, शिखा नागर, राजस्थान से एडवोकेट एन डी निंबावत, विजय कनौजिया एवं शशिकांत श्रीवास्तव सहित देश के विभिन्न प्रांतों के साहित्यकारों ने इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
इससे पहले भी डॉक्टर अनिता जैन को अनेक साहित्यिक सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है। गतवर्ष हिंदी भवन नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के काव्य संग्रह ’भारत के भारत रत्न’ के भव्य लोकार्पण समारोह में ’काव्य रत्न’ एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड से सम्मानित किया गया। परवीर सृजन सम्मान, काव्य श्री सम्मान आदि भी प्रदान किये गये हैं। डॉक्टर जैन कविता,कहानी, संस्मरण, अनुवाद और लघुकथा आदि विभिन्न विधाओं में सृजन करती हैं । डाक्टर जैन के काव्य संग्रह ’अंतस् के तीर’ पुस्तक को राजस्थान साहित्य अकादमी द्वारा चयनित कर अनुदानित भी किया गया है।
खास खबर डॉट कॉम : टॉप हैडलाइंस
कर्नाटक: पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में सेंध, एक गिरफ्तार
भाजपा के रविशंकर प्रसाद ने पूछा, क्या राहुल के लिए अलग कानून बने
Daily Horoscope