उदयपुर। श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ महोत्सव 19 से 25 दिसंबर तक उदयपुर में होगा। मूंदडा परिवार की ओर से इस महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। सुभाष नगर स्थित साहेब वाटिका में होने वाले इस महोत्सव का समय दोपहर एक से शाम पांच बजे तक रहेगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भाजपा नेता व परिवार की डॉ. अलका मूंदडा ने बताया कि 19 दिसंबर को पाठेश्वर महादेव मंदिर से कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन मंगला चरण व भागवत महात्मय होगा। 20 दिसंबर को शुक्र परीक्षित मिलन, कपिल—देवहूति संवाद होगा। 21 दिसंबर को ध्रुव चरित्र, भारत की भद्काली दर्शन के आयोजन होंगे। 22 दिसंबर को राम जन्म, कृष्ण जन्म व नंदोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
23 दिसंबर को छप्पन भोग, 24 को रुक्मणि विवाह व 25 को 24 गुरुओं की कथा का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं को बैठने के पांडाल बनाया गया है। सर्दी से बचाव के सभी उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने परिवार के बुजुर्गों की स्मृति में यह आयोजन कराए जाने की बात कही है।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope