• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 40वां स्थापना दिवस 12 जनवरी को समारोहपूर्वक मनाया जाएगा

Rajasthan Vidyapeeth University 40th Foundation Day to be Celebrated on January 12th - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय का 40वां स्थापना दिवस 12 जनवरी को एग्रीकल्चर संकाय के कृषि भवन स्थित सभागार में प्रातः 10 बजे समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। स्थापना दिवस को लेकर शुक्रवार को कुलपति प्रो. शिवसिंह सारंगदेवोत की अध्यक्षता में एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

कुलपति प्रो. सारंगदेवोत ने बताया कि समारोह में विद्यापीठ के डीन, डायरेक्टर, अकादमिक एवं गैर-अकादमिक कार्यकर्ता, विद्यार्थी, शहर के गणमान्य नागरिक एवं विश्वविद्यालय से जुड़े पूर्व कार्यकर्ता भाग लेंगे। आयोजन की सुचारू व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है। उन्होंने बताया कि सुदूर आदिवासी क्षेत्रों और वंचित वर्ग तक शिक्षा की अलख पहुंचाने के उद्देश्य से संस्थापक मनीषी पंडित जनार्दनराय नागर ने वर्ष 1937 में मात्र तीन रुपये और पांच कार्यकर्ताओं के साथ इस संस्था की स्थापना की थी। आजादी से पूर्व स्थापित इस संस्था को 12 जनवरी 1987 को यूजीसी द्वारा डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस समारोह के प्रारंभ में श्रमजीवी महाविद्यालय एवं प्रतापनगर स्थित केन्द्रीय परिसर में लगी जनुभाई की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजली अर्पित कर उन्हें नमन किया जाएगा।
बैठक में प्रो. सरोज गर्ग, प्रो. गजेन्द्र माथुर, डॉ. शैलेन्द्र मेहता, डॉ. निवेदिता, डॉ. अमी राठौड़, डॉ. राजन सूद, डॉ. लीली जैन, डॉ. बबीता रशीद, डॉ. बी.एल. श्रीमाली, निजी सचिव कृष्णकांत कुमावत, डॉ. अपर्णा श्रीवास्तव, डॉ. हिम्मत सिंह चूंडावत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Rajasthan Vidyapeeth University 40th Foundation Day to be Celebrated on January 12th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan vidyapeeth university, 40th foundation day, udaipur, news, higher education, deemed university, academic event, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved