• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चित्रकूटनगर में गंदे पेयजल से बीमार हो रहे लोग, बी-ब्लॉक की महिलाओं का गुस्सा फूटा

People are falling ill due to dirty drinking water in Chitrakootnagar, women of B-block get angry - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। शहर के भुवाणा क्षेत्र के चित्रकूटनगर बी-ब्लॉक में नलों से गंदे पानी के सप्लाई को लेकर रविवार को महिलाओं का गुस्सा फूट गया। रविवार को बोतल तथा अन्य बर्तनों में पेयजल सप्लाई का पानी लेकर जलदाय विभाग के कार्यालय पहुंची महिलाओं ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि स्व़च्छ पानी की सप्लाई नहीं दी तो वह जिला कलक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन देंगी। महिलाओं ने जलदाय अधिकारियों को ऑफिस बुलाया तथा उन्हें सप्लाई किया जा रहा पानी दिखाया।

उन्होंने बताया कि पीला तथा मटमैले पानी की सप्लाई हो रही है, जिससे लोग बीमार हो रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि इसका जल्द से जल्द समाधान नहीं किया गया तो वह आंदोलन करेंगी। क्षेत्र की महिला कोमल कुंवर, सोनिया, प्रेम कुंवर तथ इंदु शर्मा ने बताया कि गंदे पानी का उपयोग ना तो पीने में कर सकते और ना ही खाना पकाने या बर्तन—कपड़ा धोने में। मजबूरी में इस पानी के उपयोग के चलते लोग बीमार होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों ने इस पानी में सीवरेज का पानी मिलने की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-People are falling ill due to dirty drinking water in Chitrakootnagar, women of B-block get angry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, sunday, women, angry, dirty water supply, chitrakootnagar b-block, bhuwana area, city, office, water supply department, drinking water supply, bottles, utensils, warned, officials, protest, district collectorate, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved