• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने किया शहरी एवं ग्रामीण सेवा शिविरों का निरीक्षण

In-charge Secretary T. Ravikant inspected urban and rural service camps. - Udaipur News in Hindi

उदयपुर, । उदयपुर जिले के प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि आमजन को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से मिले। ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम हैं, जहां लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रभारी सचिव शनिवार को उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) परिसर में आयोजित शहरी सेवा शिविर के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों का अवलोकन किया तथा वहां उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व प्रकरणों, पट्टा आवेदनों एवं अन्य जनसमस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया का फीडबैक लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान प्रभारी सचिव ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक प्रकरण का संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए तथा आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने शिविरों में प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध समाधान पर विशेष जोर दिया। इस दौरान जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल भी उपस्थित रहे। प्रभारी सचिव तथा जिला कलक्टर ने लाभार्थियों को पट्टे भी वितरित किए। यूडीए सचिव हेमेन्द्र नागर ने शिविर में प्रदत्त सेवाओं की जानकारी दी। युडीए के मुख्य अभियंता संजीव शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। प्रभारी सचिव ने नगर निगम परिसर में संचालित शहरी सेवा शिविर का भी निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा अधिकारियों को जनहित में प्रभावी कार्य करने के निर्देश दिए।

मदार में केक काट कर मनाया बेटी जन्मोत्सव

प्रभारी सचिव टी. रविकांत ने बड़गांव उपखंड की ग्राम पंचायत मदार में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ग्रामीणों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत बेटी जन्मोत्सव कार्यक्रम हुआ। प्रभारी सचिव ने केक काटकर बेटी जन्मोत्सव मनाया। बालिका की शिक्षा सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लिया। महिला अधिकारिता विभाग से महिला पर्यवेक्षक कीर्ति जैन, पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र प्रबंधक राधा औदिच्य आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-In-charge Secretary T. Ravikant inspected urban and rural service camps.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ias t ravikant, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved