• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी 14 सितम्बर को उदयपुर प्रवास पर, भारतीय चिंतन में महिला विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का करेंगी शुभारंभ

Deputy Chief Minister Diya Kumari will be on a visit to Udaipur on 14 September, will inaugurate the national seminar on the subject of women in Indian thought - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी आगामी 14 सितम्बर (रविवार) को उदयपुर प्रवास पर रहेंगी। वे राजस्थान विद्यापीठ विश्वविद्यालय एवं प्रज्ञा प्रवाह के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित "भारतीय चिंतन में महिला" विषयक एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ करेंगी।

आयोजन सचिव डाॅ. युवराज सिंह राठौड़ ने बताया कि संगोष्ठी के मुख्य वक्ता जे. नंद कुमार (संयोजक, अखिल भारतीय प्रज्ञा प्रवाह) होंगे। समापन सत्र में पेसिफिक विवि समूह अध्यक्ष प्रो. भगवती लाल शर्मा विचार रखेंगे, जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. शिव सिंह सारंगदेवोत करेंगे। संगोष्ठी के विभिन्न तकनीकी सत्रों को प्रख्यात शिक्षाविद् व लेखक हनुमान सिंह राठौड़, उच्च न्यायालय नई दिल्ली की अधिवक्ता डाॅ. मोनिका अरोड़ा, तथा राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के अतिरिक्त महाधिवक्ता डाॅ. प्रवीण खण्डेलवाल संबोधित करेंगे।
इन विषयों पर होगा मंथन
आयोजन सचिव प्रो. शिवानी स्वर्णकार ने बताया कि संगोष्ठी के विभिन्न सत्रों में निम्न मुद्दों पर विचार-विमर्श होगा—भारतीय चिंतन में महिला: ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, भारत में महिला: सांस्कृतिक संदर्भ, भारतीय महिला एवं समसामयिक चुनौतियां, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं मातृशक्ति, भारतीय चिकित्सा शास्त्र एवं मातृशक्ति, भारतीय न्याय संहिता एवं महिला, राजनीति एवं प्रशासन में महिला, महिला एवं मानवाधिकार : भारतीय दृष्टि, राजस्थान की प्रमुख मातृशक्ति, विभिन्न कालखंडों में पाश्चात्य एवं भारतीय दृष्टिकोण में महिला चिंतन।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Deputy Chief Minister Diya Kumari will be on a visit to Udaipur on 14 September, will inaugurate the national seminar on the subject of women in Indian thought
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister, diya kumari, udaipur, inaugurate, national seminar, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved