• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धोखाधड़ी का उद्घोषित अपराधी 43 साल बाद हिमाचल से गिरफ्तार, फुटबॉल कोच बनकर काट रहा था फरारी

Declared offender in a fraud case arrested in Himachal Pradesh after 43 years - Udaipur News in Hindi

1984 से फरार विजय कुमार यादव को उदयपुर पुलिस ने नाहन के खेल मैदान से दबोचा; खिलाड़ी बनकर पहुंची थी टीम उदयपुर। थाना धानमण्डी पुलिस ने 1984 के धोखाधड़ी के मामले में 43 साल से फरार उद्घोषित अपराधी विजय कुमार यादव (69), निवासी रूपगढ़, जिला भिवानी (हरियाणा) को हिमाचल प्रदेश के नाहन जिला सिरमौर से गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। आरोपी की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री उमेश ओझा और वृत्ताधिकारी वृत्त नगर पश्चिम श्री राजेश यादव के सुपरविजन में थानाधिकारी श्री गजवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी।
घटना के अनुसार 5 मार्च 1984 को कनावड़ा निवासी श्री भंवर सिंह ने धानमण्डी थाने में रिपोर्ट दी थी कि किनारा ग्रुप/अग्रवाल सेल्स के मैनेजर नरेन्द्र सिंह यादव और अन्य कर्मचारियों ने भारत सरकार की मान्यता का झांसा देकर नौकरी लगाने के नाम पर उनसे 3000 रुपये ऐंठ लिए। आरोपियों ने अलग-अलग लोगों से कुल 32,000 रुपये की धोखाधड़ी की और कार्यालय बंद कर फरार हो गए। इसमें पहले 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे, लेकिन विजय कुमार यादव लगातार फरार था।
पहचान बदलकर जी रहा था जिंदगी
गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपने पैतृक निवास के सभी दस्तावेजों से अपना नाम हटवा दिया था। अपराध के समय उसकी उम्र केवल 26 वर्ष थी। वह पहचान छिपाकर अलग-अलग राज्यों में फुटबॉल कोच बनकर रहता रहा और वर्तमान में नाहन के चौगान खेल मैदान में कोच था।
उदयपुर पुलिस की टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों के जरिए उसका पता लगाया। टीम के सदस्य खिलाड़ी बनकर कोचिंग लेने के बहाने उससे मिले और उसे खेल मैदान से ही दबोच लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Declared offender in a fraud case arrested in Himachal Pradesh after 43 years
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: declared offender, fraud case arrested, himachal pradesh, उदयपुर, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved