• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बड़गांव उपखण्ड अधिकारी ने किए औचक निरीक्षण में 22 कार्मिक अनुपस्थित, नोटिस जारी

Bargaon Sub Divisional Officer conducted surprise inspection, 22 personnel were absent, notice issued - Udaipur News in Hindi

उदयपुर। राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में बड़गांव उपखंड अधिकारी रमेशचंद्र बहेडिया ने सोमवार को उपखण्ड क्षेत्र के सात विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न कार्यालयों में 22 अधिकारी व कर्मचारी कार्यालय समय में गैरहाजिर पाए गए। एसडीएम ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं।

उपखण्ड अधिकारी बहेडिया ने सोमवार सुबह 9.30 बजे बाद कृषि विभाग, मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय, ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी कार्यालय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी कार्यालय तथा पंचायती राज विभाग का आकस्मिक निरीक्षण किया। कृषि विभाग में सहायक लेखाधिकारी अंशुल गुप्ता व हिम्मत राम, सीबीईओ में कनिष्ठ अभियंता पंकज शर्मा, एमआईएस विजय साहू, लोकेश श्रीमाली, वरिष्ठ सहायक किरण राजपूत, कनिष्ठ सहायक नरेंद्र परसाई, पंचायतीराज विभाग में अतिरिक्त विकास अधिकारी सुनील चौहान, सहायक विकास अधिकारी महावीर जावरिया, सहायक प्रशासनिक अधिकारी तेजेश्वरी मोड, कनिष्ठ सहायक छगन सिंह गहलोत, लक्षिका त्रिपाठी, सुमन शर्मा, महिमा हेमनानी, थेमेटिक एक्सपर्ट जितेंद्रसिंह सोलंकी, प्रशासनिक स्टाफ सुनीलसिंह आशिया, डाटा एंट्री ऑपरेटर गुलशन परमार, जेटीए सतीश टांक, विशाल दशोतरा, लेखा सहायक अनुराग सक्सेना, कम्प्यूटर ऑपरेटर दिलीप जोशी व अबरार तनवीर अनुपस्थित पाए गए। उपखंड अधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया। साथ ही भविष्य में कार्यालय समय में उपस्थित रहने के लिए हिदायत दी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bargaon Sub Divisional Officer conducted surprise inspection, 22 personnel were absent, notice issued
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: udaipur, subdivision officer, rameshchandra bahedia, surprise inspection\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved