• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एन्टी गैंगस्टर टास्क फोर्स की बड़ी कार्रवाई : विशाखपट्नम से ट्रक कन्टेनर में तस्करी कर लाई जा रही नशे की बड़ी खेप पकड़ाई

Anti Gangster Task Force big action: A huge consignment of drugs being smuggled from Visakhapatnam in a truck container was caught - Udaipur News in Hindi

• टीम की सूचना पर उदयपुर जिले की फतेह नगर पुलिस ने पकड़ा ट्रक, करीब 1 करोड़ रुपये का 199 किलो गांजा जब्त

उदयपुर। एंटी गैंगस्टर फोर्स पुलिस मुख्यालय की सूचना पर उदयपुर जिले की फतेह नगर थाना पुलिस की टीम द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक कंटेनर में विशाखापट्टनम से तस्करी कर लाया जा रहा 199 किलो गांजा जब्त करने में सफलता हासिल की है। जंगल एवं कटीली झाड़ियों का सहारा लेकर फरार हुए तस्करों की तलाश की जा रही है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स श्री दिनेश एमएन ने बताया कि एजीटीएफ को इनपुट मिले थे कि मध्यप्रदेश की सीमा से जुडे राजस्थान के जिलों में अन्य राज्यों से बडे पैमाने पर मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। एडीजी श्री एम एन ने बताया कि इस सूचना पर डीआईजी श्री योगेश यादव एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त शर्मा के सुपरविजन एवं इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में टीम के सदस्य एसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, हेमंत शर्मा, महावीर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, गंगाराम, गोपाल धाबाई, विजय सिंह, गोपीराम एवं चालक दिनेश शर्मा को तस्करों की पहचान कर उनकी धरपकड का टास्क दिया गया। गठित टीम लगातार तस्करों के नेटवर्क के बारें में आसूचना कर जानकारी जुटा रही थी। श्री एमएन ने बताया कि टीम के सदस्य कास्टेबल गोपाल धाबाई व विजय सिंह पिछले 1 महीने से इस संबंध में जानकारियां जुटा रहे थे। इसी दौरान इन्हें सूचना मिली कि आरजे 09 जीबी 0976 नम्बर के ट्रक का ड्राइवर अक्सर दूसरे राज्यों से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी कर राजस्थान के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता है। टीम ने इस सूचना को डवलप किया तो जानकारी हासिल हुई कि ट्रक ड्राइवर विशाखापट्टनम से भारी मात्रा में मादक पदार्थ तस्करी कर लाने वाला है। तकनीकी मदद से ट्रक ड्राइवर की लोकेशन उदयपुर जिले में आने पर टीम ने तुरन्त ट्रक का नम्बर शेयर कर फतेह नगर थाना पुलिस को नाकाबन्दी करने को कहा। टीम की सूचना पर थाना पुलिस ने सनवाड़ टोल से आगे दरीबा रोड गोजरी के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान सूचना के अनुसार बताये गये नम्बर का ट्रक आया। नाकाबंदी कर रही पुलिस टीम को देख कर चालक गाड़ी को भगाकर ले गया। पुलिस के पीछा करने पर ट्रक को रोड पर छोड़ दो व्यक्ति कूद कर जंगल की तरफ भागे। जिनका पुलिस टीम ने पीछा किया। लेकिन जंगल व कटीली झाड़ियां होने के कारण ट्रक ड्राइवर व खलासी दोनों भागने में सफल हो गए। ट्रक की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के 8 कट्टों में 38 पार्सल पैक पैकेट मिले। प्रत्येक पैकेट में 5 किलो से अधिक गांजा भरा था, कुल 38 पैकेट से 199 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। थाना फतेहनगर पुलिस ने ट्रक और गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस पुलिस भागने वाले दोनों तस्करों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर राम सिंह नाथावत के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में कांस्टेबल गोपाल धाबाई व विजय सिंह की विशेष भूमिका, टीम के सदस्य एसआई प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल महेश सोमरा, हेमंत शर्मा, महावीर सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र कुमार, देवेंद्र सिंह, गंगाराम, गोपी राम और चालक दिनेश का सराहनीय योगदान रहा। जब्ती की कार्रवाई में थाना फतहनगर से एसएचओ चंद्रशेखर बिलानियां, हेड कांस्टेबल जुगल, बाबूलाल, सुरेंद्र, कांस्टेबल हरिओम, गिरिराज, सुजाना राम व जितेंद्र शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anti Gangster Task Force big action: A huge consignment of drugs being smuggled from Visakhapatnam in a truck container was caught
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anti gangster, task force, big action, udaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved