• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मेवाड़ के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय : महाराणा भीम सिंह और कर्नल जेम्स टॉड की प्रतिमाओं का हुआ अनावरण

A Golden Chapter in the History of Mewar: Statues of Maharana Bhim Singh and Colonel James Tod Unveiled - Udaipur News in Hindi

उदयपुर | उदयपुर के ऐतिहासिक सिटी पैलेस परिसर में शनिवार को एक गौरवशाली शाम का आयोजन किया गया। महाराणा मेवाड़ चैरिटेबल फाउण्डेशन के 42वें वार्षिक सम्मान समर्पण समारोह की पूर्व संध्या पर, मेवाड़ के 67वें श्री एकलिंग दीवान महाराणा भीम सिंह जी और प्रसिद्ध इतिहासकार व तत्कालीन राजनीतिक प्रतिनिधि कर्नल जेम्स टॉड की प्रतिमाओं का भव्य अनावरण किया गया। प्रतिमाओं का अनावरण फाउण्डेशन के अध्यक्ष एवं प्रबंध न्यासी डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ के सान्निध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय विद्वानों की विशेष उपस्थिति रही: डॉ. नोर्बर्ट पीबोडी (UK): कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण (2020) से सम्मानित।
डॉ. मॉली एम्मा एटकिन: वर्ष 2026 के कर्नल जेम्स टॉड अलंकरण हेतु चयनित।
इतिहास की यादें ताज़ा : समारोह के दौरान वक्ताओं ने महाराणा भीम सिंह और कर्नल जेम्स टॉड के बीच के ऐतिहासिक संबंधों को याद किया।
ऐतिहासिक संदर्भ: वर्ष 1818 ईस्वी में कर्नल जेम्स टॉड ईस्ट इंडिया कंपनी के एजेंट के रूप में मेवाड़ आए थे। उन्होंने न केवल महाराणा के शासन प्रबंधन में सहयोग किया, बल्कि मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को संकलित कर उसे विश्व पटल पर पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-A Golden Chapter in the History of Mewar: Statues of Maharana Bhim Singh and Colonel James Tod Unveiled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: golden chapter, history of mewar, statues, maharana bhim singh, colonel james tod, unveiled, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, udaipur news, udaipur news in hindi, real time udaipur city news, real time news, udaipur news khas khabar, udaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved